सूरह Al-Kahf, आयत 98
सूरह Al-Kahf (सूरह नंबर 18) · आयत 98 · पारा 16 · पेज 304
संक्षेप में
सूरह Al-Kahf, आयत 98 (18:98) का अर्थ: “उस (ज़ुलक़रनैन) ने कहा : यह मेरे पालनहार की ओर से एक दया है। फिर जब मेरे पालनहार का वादा[33] आ जाएगा, तो वह इसे पृथ्वी के बराबर कर देगा, और मेरे पालनहार का वादा हमेशा से सच्चा है।” (Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5))
क़ुरआन के किसी भी पेज पर विज्ञापन नहीं है।
Al-Kahf · आयत 98
قَالَ هَٰذَا رَحْمَةٌ مِّن رَّبِّى فَإِذَا جَآءَ وَعْدُ رَبِّى جَعَلَهُۥ دَكَّآءَ وَكَانَ وَعْدُ رَبِّى حَقًّا
उस (ज़ुलक़रनैन) ने कहा : यह मेरे पालनहार की ओर से एक दया है। फिर जब मेरे पालनहार का वादा[33] आ जाएगा, तो वह इसे पृथ्वी के बराबर कर देगा, और मेरे पालनहार का वादा हमेशा से सच्चा है।
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[33] वादा से अभिप्राय प्रलय के आने का समय है। जैसी कि सह़ीह़ बुख़ारी ह़दीस संख्या : 3346 आदि में आता है कि क़ियामत आने के समीप याजूज-माजूज वह दीवार तोड़ कर निकलेंगे, और धरती में उपद्रव मचा देंगे।
सूरह Al-Kahf 18:98 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
पाठ के स्रोत
-
अरबी मूल पाठ · Tanzil Project (tanzil.net), उस्मानी लिपि का पाठ, संस्करण 1.1, CC BY 3.0, बिना बदलाव के कॉपी किया गया
-
अनुवाद · Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com v1.1.5
-
पारे और पेज · Tanzil Quran Metadata 1.0 (मदीना मुसहफ़, 604 पेज), CC BY 3.0