मुख्य सामग्री पर जाएँ
3:23

सूरह Ali 'Imran, आयत 23

सूरह Ali 'Imran (सूरह नंबर 3) · आयत 23 · पारा 3 · पेज 53

संक्षेप में

सूरह Ali 'Imran, आयत 23 (3:23) का अर्थ: “(ऐ नबी!) क्या आपने उनका हाल[9] नहीं देखा, जिन्हें पुस्तक का एक भाग दिया गया, वे अल्लाह की पुस्तक की ओर बुलाए जाते हैं, ताकि वह उनके बीच निर्णय[10] करे। फिर उनमें से एक समूह मुँह फेर लेता है, इस हाल में कि वे उपेक्षा करने वाले होते हैं।” (Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5))

अपडेट
मूल पाठ
उस्मानी लिपि (Tanzil)
अनुवाद
Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
3 / 5

क़ुरआन के किसी भी पेज पर विज्ञापन नहीं है।

3:23

Ali 'Imran · आयत 23

أَلَمْ تَرَ إِلَى ٱلَّذِينَ أُوتُوا۟ نَصِيبًا مِّنَ ٱلْكِتَٰبِ يُدْعَوْنَ إِلَىٰ كِتَٰبِ ٱللَّهِ لِيَحْكُمَ بَيْنَهُمْ ثُمَّ يَتَوَلَّىٰ فَرِيقٌ مِّنْهُمْ وَهُم مُّعْرِضُونَ

(ऐ नबी!) क्या आपने उनका हाल[9] नहीं देखा, जिन्हें पुस्तक का एक भाग दिया गया, वे अल्लाह की पुस्तक की ओर बुलाए जाते हैं, ताकि वह उनके बीच निर्णय[10] करे। फिर उनमें से एक समूह मुँह फेर लेता है, इस हाल में कि वे उपेक्षा करने वाले होते हैं।

अनुवादक की टिप्पणियाँ

[9] इससे अभिप्राय यहूदी विद्वान हैं। [10] अर्थात विभेद का निर्णय कर दे। इस आयत में अल्लाह की पुस्तक से अभिप्राय तौरात और इंजील हैं। और अर्थ यह है कि जब उन्हें उनकी पुस्तकों की ओर बुलाया जाता है कि अपनी पुस्तकों ही को निर्णायक मान लो, तथा बताओ कि उनमें अंतिम नबी पर ईमान लाने का आदेश दिया गया है या नहीं? तो वे कतरा जाते हैं, जैसे कि उन्हें कोई ज्ञान ही न हो।

सूरह Ali 'Imran 3:23 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

पाठ के स्रोत

  • अरबी मूल पाठ · Tanzil Project (tanzil.net), उस्मानी लिपि का पाठ, संस्करण 1.1, CC BY 3.0, बिना बदलाव के कॉपी किया गया

  • अनुवाद · Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com v1.1.5

  • पारे और पेज · Tanzil Quran Metadata 1.0 (मदीना मुसहफ़, 604 पेज), CC BY 3.0