मुख्य सामग्री पर जाएँ
26:186

सूरह Ash-Shu'ara, आयत 186

सूरह Ash-Shu'ara (सूरह नंबर 26) · आयत 186 · पारा 19 · पेज 375

संक्षेप में

सूरह Ash-Shu'ara, आयत 186 (26:186) का अर्थ: “और तू तो बस हमारे ही जैसा एक मनुष्य[30] है और निःसंदेह हम तो तुझे झूठों में से समझते हैं।” (Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5))

अपडेट
मूल पाठ
उस्मानी लिपि (Tanzil)
अनुवाद
Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
3 / 5

क़ुरआन के किसी भी पेज पर विज्ञापन नहीं है।

26:186

Ash-Shu'ara · आयत 186

وَمَآ أَنتَ إِلَّا بَشَرٌ مِّثْلُنَا وَإِن نَّظُنُّكَ لَمِنَ ٱلْكَٰذِبِينَ

और तू तो बस हमारे ही जैसा एक मनुष्य[30] है और निःसंदेह हम तो तुझे झूठों में से समझते हैं।

अनुवादक की टिप्पणियाँ

[30] यहाँ यह बात विचारणीय है कि सभी विगत जातियों ने अपने रसूलों को उनके मानव होने के कारण नकार दिया। और जिसने स्वीकार भी किया, तो उसने कुछ युग बीतने के पश्चात् अतिशयोक्ति करके अपने रसूलों को प्रभु अथवा प्रभु का अंश बना कर उन्हीं को पूज्य बना लिया। तथा एकेश्वरवाद को कड़ा आघात पहुँचाकर मिश्रणवाद का द्वार खोल लिया और कुपथ हो गए। वर्तमान युग में भी इसी का प्रचलन है और इसका आधार अपने पूर्वजों की रीतियों को बनाया जाता है। इस्लाम इसी कुपथ का निवारण करके एकेश्वरवाद की स्थापना के लिए आया है और वास्तव में यही सत्धर्म है। ह़दीस में है कि नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमाया : मूझे वैसे न बढ़ाओ जैसे ईसाइयों ने मरयम के पुत्र (ईसा) को बढ़ा दिया। निःसंदेह मैं उसका दास हूँ। अतः मुझे अल्लाह का दास और उसका रसूल कहो। (देखिए : सह़ीह़ बुख़ारी : 3445)

सूरह Ash-Shu'ara 26:186 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

पाठ के स्रोत

  • अरबी मूल पाठ · Tanzil Project (tanzil.net), उस्मानी लिपि का पाठ, संस्करण 1.1, CC BY 3.0, बिना बदलाव के कॉपी किया गया

  • अनुवाद · Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com v1.1.5

  • पारे और पेज · Tanzil Quran Metadata 1.0 (मदीना मुसहफ़, 604 पेज), CC BY 3.0