सूरह At-Tawbah, आयत 3
सूरह At-Tawbah (सूरह नंबर 9) · आयत 3 · पारा 10 · पेज 187
संक्षेप में
सूरह At-Tawbah, आयत 3 (9:3) का अर्थ: “तथा अल्लाह और उसके रसूल की ओर से, महा हज्ज[2] के दिन, स्पष्ट घोषणा है कि अल्लाह बहुदेववादियों (मुश्रिकों) से अलग है तथा उसका रसूल भी। फिर यदि तुम तौबा कर लो, तो वह तुम्हारे लिए उत्तम है, और यदि तुम मुँह मोड़ो, तो जान लो कि निश्चय तुम अल्लाह को विवश करने वाले नहीं, और जिन लोगों ने कुफ़्र किया, उन्हें दुखदायी यातना की शुभ सूचना दे दो।” (Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5))
क़ुरआन के किसी भी पेज पर विज्ञापन नहीं है।
At-Tawbah · आयत 3
وَأَذَٰنٌ مِّنَ ٱللَّهِ وَرَسُولِهِۦٓ إِلَى ٱلنَّاسِ يَوْمَ ٱلْحَجِّ ٱلْأَكْبَرِ أَنَّ ٱللَّهَ بَرِىٓءٌ مِّنَ ٱلْمُشْرِكِينَ وَرَسُولُهُۥ فَإِن تُبْتُمْ فَهُوَ خَيْرٌ لَّكُمْ وَإِن تَوَلَّيْتُمْ فَٱعْلَمُوٓا۟ أَنَّكُمْ غَيْرُ مُعْجِزِى ٱللَّهِ وَبَشِّرِ ٱلَّذِينَ كَفَرُوا۟ بِعَذَابٍ أَلِيمٍ
तथा अल्लाह और उसके रसूल की ओर से, महा हज्ज[2] के दिन, स्पष्ट घोषणा है कि अल्लाह बहुदेववादियों (मुश्रिकों) से अलग है तथा उसका रसूल भी। फिर यदि तुम तौबा कर लो, तो वह तुम्हारे लिए उत्तम है, और यदि तुम मुँह मोड़ो, तो जान लो कि निश्चय तुम अल्लाह को विवश करने वाले नहीं, और जिन लोगों ने कुफ़्र किया, उन्हें दुखदायी यातना की शुभ सूचना दे दो।
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[2] यह एलान ज़ुल-ह़िज्जा सन् (10) हिजरी को मिना में किया गया कि अब काफ़िरों से कोई संधि नहीं रहेगी। इस वर्ष के बाद कोई मुश्रिक ह़ज्ज नहीं करेगा और न कोई काबा का नंगा तवाफ़ करेगा। (बुख़ारी : 4655)
सूरह At-Tawbah 9:3 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
पाठ के स्रोत
-
अरबी मूल पाठ · Tanzil Project (tanzil.net), उस्मानी लिपि का पाठ, संस्करण 1.1, CC BY 3.0, बिना बदलाव के कॉपी किया गया
-
अनुवाद · Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com v1.1.5
-
पारे और पेज · Tanzil Quran Metadata 1.0 (मदीना मुसहफ़, 604 पेज), CC BY 3.0