सूरह Fatir, आयत 40
सूरह Fatir (सूरह नंबर 35) · आयत 40 · पारा 22 · पेज 439
संक्षेप में
सूरह Fatir, आयत 40 (35:40) का अर्थ: “(ऐ नबी!)[14] उनसे कह दें : क्या तुमने अपने उन साझियों को देखा, जिन्हें तुम अल्लाह के सिवा पुकारते हो? मुझे दिखाओ कि उन्होंने धरती का कौन-सा भाग पैदा किया है? या उनकी आकाशों (की रचना) में कुछ साझेदारी है? या हमने उन्हें कोई पुस्तक प्रदान की है कि वे उसके किसी स्पष्ट प्रमाण पर (क़ायम) हैं? बल्कि (वास्तविकता यह है कि) अत्याचारी लोग एक-दूसरे को केवल धोखे का वादा करते हैं।” (Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5))
क़ुरआन के किसी भी पेज पर विज्ञापन नहीं है।
Fatir · आयत 40
قُلْ أَرَءَيْتُمْ شُرَكَآءَكُمُ ٱلَّذِينَ تَدْعُونَ مِن دُونِ ٱللَّهِ أَرُونِى مَاذَا خَلَقُوا۟ مِنَ ٱلْأَرْضِ أَمْ لَهُمْ شِرْكٌ فِى ٱلسَّمَٰوَٰتِ أَمْ ءَاتَيْنَٰهُمْ كِتَٰبًا فَهُمْ عَلَىٰ بَيِّنَتٍ مِّنْهُ بَلْ إِن يَعِدُ ٱلظَّٰلِمُونَ بَعْضُهُم بَعْضًا إِلَّا غُرُورًا
(ऐ नबी!)[14] उनसे कह दें : क्या तुमने अपने उन साझियों को देखा, जिन्हें तुम अल्लाह के सिवा पुकारते हो? मुझे दिखाओ कि उन्होंने धरती का कौन-सा भाग पैदा किया है? या उनकी आकाशों (की रचना) में कुछ साझेदारी है? या हमने उन्हें कोई पुस्तक प्रदान की है कि वे उसके किसी स्पष्ट प्रमाण पर (क़ायम) हैं? बल्कि (वास्तविकता यह है कि) अत्याचारी लोग एक-दूसरे को केवल धोखे का वादा करते हैं।
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[14] यहाँ से सूरत के अंत तक शिर्क (अनेकेश्वरवाद) का खंडन किया जा रहा है।
सूरह Fatir 35:40 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
पाठ के स्रोत
-
अरबी मूल पाठ · Tanzil Project (tanzil.net), उस्मानी लिपि का पाठ, संस्करण 1.1, CC BY 3.0, बिना बदलाव के कॉपी किया गया
-
अनुवाद · Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com v1.1.5
-
पारे और पेज · Tanzil Quran Metadata 1.0 (मदीना मुसहफ़, 604 पेज), CC BY 3.0