सूरह Taha
135 आयतें · मक्की · पारा 16 · पेज 312
سورة طه
संक्षेप में
सूरह Taha क़ुरआन की 20वीं सूरह है; यह मक्की है और इसमें 135 आयतें हैं। इसकी शुरुआत पारा 16 में, मदीना मुसहफ़ के पेज 312 से होती है। नुज़ूल के क्रम में यह 45वीं सूरह है। अरबी पाठ: Tanzil की उस्मानी लिपि। अनुवाद: Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)।
क़ुरआन के किसी भी पेज पर विज्ञापन नहीं है।
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
Taha · आयत 1
طه
ता, हा।
सूरह Taha 20:1 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 2
مَآ أَنزَلْنَا عَلَيْكَ ٱلْقُرْءَانَ لِتَشْقَىٰٓ
हमने आपपर यह क़ुरआन इसलिए नहीं अवतरित किया कि आप कष्ट में पड़ जाएँ।[1]
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[1] अर्थात विरोधियों के ईमान न लाने पर।
सूरह Taha 20:2 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 3
إِلَّا تَذْكِرَةً لِّمَن يَخْشَىٰ
परंतु उसकी याददहानी (नसीहत) के लिए, जो डरता[2] है।
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[2] अर्थात ईमान न लाने तथा कुकर्मों के दुष्परिणाम से।
सूरह Taha 20:3 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 4
تَنزِيلًا مِّمَّنْ خَلَقَ ٱلْأَرْضَ وَٱلسَّمَٰوَٰتِ ٱلْعُلَى
उसकी ओर से उतारा हुआ है, जिसने पृथ्वी और ऊँचे आकाशों को बनाया।।
सूरह Taha 20:4 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 5
ٱلرَّحْمَٰنُ عَلَى ٱلْعَرْشِ ٱسْتَوَىٰ
वह रहमान (अत्यंत दयावान् अल्लाह) अर्श (सिंहासन) पर बुलंद हुआ।
सूरह Taha 20:5 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 6
لَهُۥ مَا فِى ٱلسَّمَٰوَٰتِ وَمَا فِى ٱلْأَرْضِ وَمَا بَيْنَهُمَا وَمَا تَحْتَ ٱلثَّرَىٰ
उसी का[3] है, जो कुछ आकाशों में और जो कुछ धरती में है और जो उन दोनों के बीच है तथा जो गीली मिट्टी के नीचे है।
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[3] अर्थात उसी के स्वामित्व में तथा उसी के अधीन है।
सूरह Taha 20:6 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 7
وَإِن تَجْهَرْ بِٱلْقَوْلِ فَإِنَّهُۥ يَعْلَمُ ٱلسِّرَّ وَأَخْفَى
यदि तुम उच्च स्वर में बात करो, तो वह गुप्त और उससे भी अधिक गुप्त बात को जानता है।
सूरह Taha 20:7 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 8
ٱللَّهُ لَآ إِلَٰهَ إِلَّا هُوَ لَهُ ٱلْأَسْمَآءُ ٱلْحُسْنَىٰ
अल्लाह वह है जिसके सिवा कोई पूज्य नहीं, सबसे अच्छे नाम उसी के हैं।
सूरह Taha 20:8 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 9
وَهَلْ أَتَىٰكَ حَدِيثُ مُوسَىٰٓ
और क्या (ऐ नबी!) आपके पास मूसा की ख़बर पहुँची?
सूरह Taha 20:9 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 10
إِذْ رَءَا نَارًا فَقَالَ لِأَهْلِهِ ٱمْكُثُوٓا۟ إِنِّىٓ ءَانَسْتُ نَارًا لَّعَلِّىٓ ءَاتِيكُم مِّنْهَا بِقَبَسٍ أَوْ أَجِدُ عَلَى ٱلنَّارِ هُدًى
जब उसने एक आग देखी, तो अपने घरवालों से कहा : ठहरो, निःसंदेह मैंने एक आग देखी है, शायद मैं तुम्हारे पास उससे कोई अंगार लाे आऊँ, अथवा उस आग पर कोई मार्गदर्शन पा लूँ।[4]
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[4] यह उस समय की बात है, जब मूसा अलैहिस्सलाम अपने परिवार के साथ मदयन नगर से मिस्र आ रहे थे और मार्ग भूल गए थे।
सूरह Taha 20:10 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 11
فَلَمَّآ أَتَىٰهَا نُودِىَ يَٰمُوسَىٰٓ
फिर जब वह उसके पास आया तो उसे आवाज़ दी गई : ऐ मूसा!
सूरह Taha 20:11 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 12
إِنِّىٓ أَنَا۠ رَبُّكَ فَٱخْلَعْ نَعْلَيْكَ إِنَّكَ بِٱلْوَادِ ٱلْمُقَدَّسِ طُوًى
निःसंदेह मैं ही तेरा पालनहार हूँ, अतः अपने दोनों जूते उतार दे, निःसंदेह तू पवित्र वादी “तुवा” में है।
सूरह Taha 20:12 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 13
وَأَنَا ٱخْتَرْتُكَ فَٱسْتَمِعْ لِمَا يُوحَىٰٓ
और मैंने तुझे चुन[5] लिया है। अतः ध्यान से सुन, जो वह़्य की जा रही है।
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[5] अर्थात नबी बना दिया।
सूरह Taha 20:13 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 14
إِنَّنِىٓ أَنَا ٱللَّهُ لَآ إِلَٰهَ إِلَّآ أَنَا۠ فَٱعْبُدْنِى وَأَقِمِ ٱلصَّلَوٰةَ لِذِكْرِىٓ
निःसंदेह मैं ही अल्लाह हूँ, मेरे सिवा कोई पूज्य नहीं, तो मेरी ही इबादत कर तथा मेरे स्मरण (याद) के लिए नमाज़ स्थापित कर।[6]
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[6] इबादत में नमाज़ सम्मिलित है, फिर भी उसका महत्त्व दिखाने के लिए उसका विशेष आदेश दिया गया है।
सूरह Taha 20:14 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 15
إِنَّ ٱلسَّاعَةَ ءَاتِيَةٌ أَكَادُ أُخْفِيهَا لِتُجْزَىٰ كُلُّ نَفْسٍۭ بِمَا تَسْعَىٰ
निश्चय क़ियामत आने वाली है, मैं क़रीब हूँ कि उसे छिपाकर रखूँ। ताकि प्रत्येक प्राणी को उसका बदला दिया जाए, जो वह प्रयास करता है।
सूरह Taha 20:15 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 16
فَلَا يَصُدَّنَّكَ عَنْهَا مَن لَّا يُؤْمِنُ بِهَا وَٱتَّبَعَ هَوَىٰهُ فَتَرْدَىٰ
अतः तुझे उससे वह व्यक्ति कहीं रोक न दे, जो उसपर ईमान (विश्वास) नहीं रखता और अपनी इच्छा के पालन में लगा है, अन्यथा तेरा नाश हो जाएगा।
सूरह Taha 20:16 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 17
وَمَا تِلْكَ بِيَمِينِكَ يَٰمُوسَىٰ
और ऐ मूसा! यह तेरे दाहिने हाथ में क्या है?
सूरह Taha 20:17 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 18
قَالَ هِىَ عَصَاىَ أَتَوَكَّؤُا۟ عَلَيْهَا وَأَهُشُّ بِهَا عَلَىٰ غَنَمِى وَلِىَ فِيهَا مَـَٔارِبُ أُخْرَىٰ
उसने कहा : यह मेरी लाठी है। मैं इसपर टेक लगाता हूँ और इससे अपनी बकरियों के लिए पत्ते झाड़ता हूँ और मेरे लिए इसमें और भी कई ज़रूरतें हैं।
सूरह Taha 20:18 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 19
قَالَ أَلْقِهَا يَٰمُوسَىٰ
फरमाया : इसे फेंक दे, ऐ मूसा!
सूरह Taha 20:19 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 20
فَأَلْقَىٰهَا فَإِذَا هِىَ حَيَّةٌ تَسْعَىٰ
तो उसने उसे फेंक दिया और सहसा वह एक साँप था, जो दोड़ रहा था।
सूरह Taha 20:20 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 21
قَالَ خُذْهَا وَلَا تَخَفْ سَنُعِيدُهَا سِيرَتَهَا ٱلْأُولَىٰ
फरमाया : इसे पकड़ ले और डर मत, जल्द ही हम इसे इसकी प्रथम स्थिति में लौटा देंगे।
सूरह Taha 20:21 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 22
وَٱضْمُمْ يَدَكَ إِلَىٰ جَنَاحِكَ تَخْرُجْ بَيْضَآءَ مِنْ غَيْرِ سُوٓءٍ ءَايَةً أُخْرَىٰ
और अपना हाथ अपनी कांख (बग़ल) की ओर लगा दे, वह बिना किसी दोष के सफेद (चमकता हुआ) निकलेगा, जबकि यह एक और निशानी है।
सूरह Taha 20:22 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 23
لِنُرِيَكَ مِنْ ءَايَٰتِنَا ٱلْكُبْرَى
ताकि हम तुझे अपनी कुछ बड़ी निशानियाँ दिखाएँ।
सूरह Taha 20:23 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 24
ٱذْهَبْ إِلَىٰ فِرْعَوْنَ إِنَّهُۥ طَغَىٰ
फ़िरऔन के पास जा, निश्चय वह सरकश हो गया है।
सूरह Taha 20:24 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 25
قَالَ رَبِّ ٱشْرَحْ لِى صَدْرِى
उसने कहा : ऐ मेरे पालनहार! मेरे लिए मेरा सीना खोल दे।
सूरह Taha 20:25 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 26
وَيَسِّرْ لِىٓ أَمْرِى
तथा मेरे लिए मेरा काम सरल कर दे।
सूरह Taha 20:26 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 27
وَٱحْلُلْ عُقْدَةً مِّن لِّسَانِى
और मेरी ज़बान की गाँठ खोल दे।
सूरह Taha 20:27 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 28
يَفْقَهُوا۟ قَوْلِى
ताकि वे मेरी बात समझ लें।
सूरह Taha 20:28 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 29
وَٱجْعَل لِّى وَزِيرًا مِّنْ أَهْلِى
तथा मेरे लिए मेरे अपने घरवालों में से एक सहायकबना दे।
सूरह Taha 20:29 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 30
هَٰرُونَ أَخِى
हारून को, जो मेरा भाई है।
सूरह Taha 20:30 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 31
ٱشْدُدْ بِهِۦٓ أَزْرِى
उसके साथ मेरी पीठ मज़बूत़ कर दे।
सूरह Taha 20:31 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 32
وَأَشْرِكْهُ فِىٓ أَمْرِى
और उसे मेरे काम में शरीक कर दे।
सूरह Taha 20:32 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 33
كَىْ نُسَبِّحَكَ كَثِيرًا
ताकि हम तेरी बहुत ज़्यादा पवित्रता बयान करें।
सूरह Taha 20:33 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 34
وَنَذْكُرَكَ كَثِيرًا
तथा हम तुझे बहुत ज़्यादा याद करें।
सूरह Taha 20:34 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 35
إِنَّكَ كُنتَ بِنَا بَصِيرًا
निःसंदेह तू हमेशा हमारी स्थिति को भली प्रकार देखने वाला है।
सूरह Taha 20:35 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 36
قَالَ قَدْ أُوتِيتَ سُؤْلَكَ يَٰمُوسَىٰ
फरमाया : निःसंदेह तुझे दिया गया जो तूने माँगा, ऐ मूसा!
सूरह Taha 20:36 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 37
وَلَقَدْ مَنَنَّا عَلَيْكَ مَرَّةً أُخْرَىٰٓ
और निश्चय ही हमने तुझपर एक और बार भी उपकार किया।[7]
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[7] यह उस समय की बात है जब मूसा का जन्म हुआ। उस समय फ़िरऔन का आदेश था कि बनी इसराईल में जो भी शिशु जन्म ले, उसे वध कर दिया जाए।
सूरह Taha 20:37 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 38
إِذْ أَوْحَيْنَآ إِلَىٰٓ أُمِّكَ مَا يُوحَىٰٓ
जब हमने तेरी माँ की ओर वह़्य की, जो वह़्य की जाती थी।
सूरह Taha 20:38 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 39
أَنِ ٱقْذِفِيهِ فِى ٱلتَّابُوتِ فَٱقْذِفِيهِ فِى ٱلْيَمِّ فَلْيُلْقِهِ ٱلْيَمُّ بِٱلسَّاحِلِ يَأْخُذْهُ عَدُوٌّ لِّى وَعَدُوٌّ لَّهُۥ وَأَلْقَيْتُ عَلَيْكَ مَحَبَّةً مِّنِّى وَلِتُصْنَعَ عَلَىٰ عَيْنِىٓ
यह कि तू इसे ताबूत (संदूक़) में रख दे, फिर उसे नदी में डाल दे, फिर नदी उसे किनारे पर डाल दे, उसे मेरा एक शत्रु और उसका शत्रु उठा लेगा[8] और मैंने तुझपर अपनी ओर से एक प्रेम[9] डाल दिया और ताकि तेरा पालन-पोषण मेरी आँखों के सामने किया जाए।
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[8] इस से तात्पर्य मिस्र का राजा फ़िरऔन है। [9] अर्थात तुम्हें सबका प्रिय अथवा फ़िरऔन का भी प्रिय बना दिया।
सूरह Taha 20:39 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 40
إِذْ تَمْشِىٓ أُخْتُكَ فَتَقُولُ هَلْ أَدُلُّكُمْ عَلَىٰ مَن يَكْفُلُهُۥ فَرَجَعْنَٰكَ إِلَىٰٓ أُمِّكَ كَىْ تَقَرَّ عَيْنُهَا وَلَا تَحْزَنَ وَقَتَلْتَ نَفْسًا فَنَجَّيْنَٰكَ مِنَ ٱلْغَمِّ وَفَتَنَّٰكَ فُتُونًا فَلَبِثْتَ سِنِينَ فِىٓ أَهْلِ مَدْيَنَ ثُمَّ جِئْتَ عَلَىٰ قَدَرٍ يَٰمُوسَىٰ
जब तेरी बहन[10] चल रही थी और कह रही थी : क्या मैं तुम्हें उसका पता बता दूँ, जो इसका पालन-पोषण करे? फिर हमने तुझे तेरी माँ के पास लौटा दिया, ताकि उसकी आँख ठंडी हो और वह शोक न करे। तथा तूने एक आदमी को मार डाला[11], तो हमने तुझे दुःखसे बचा लिया और हमने तुम्हारी अच्छी तरह से परीक्षा ली। फिर तू कई वर्ष मदयन वालों के बीच ठहरा रहा, फिर तू एक निश्चित अनुमान पर आया, ऐ मूसा!
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[10] अर्थात संदूक़ के पीछे नदी के किनारे। [11] अर्थात एक फ़िरऔनी को मारा और वह मर गया, तो तुम मदयन चले गए, इसका वर्णन सूरतुल-क़स़स़ में आएगा।
सूरह Taha 20:40 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 41
وَٱصْطَنَعْتُكَ لِنَفْسِى
और मैंने तुझे विशेष रूप से अपने लिए बनाया है।
सूरह Taha 20:41 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 42
ٱذْهَبْ أَنتَ وَأَخُوكَ بِـَٔايَٰتِى وَلَا تَنِيَا فِى ذِكْرِى
तू और तेरा भाई मेरी निशानियाँ लेकर जाओ और मुझे याद करने में आलस्य न करो।
सूरह Taha 20:42 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 43
ٱذْهَبَآ إِلَىٰ فِرْعَوْنَ إِنَّهُۥ طَغَىٰ
तुम दोनों फ़िरऔन के पास जाओ, निःसंदेह वह सरकश हो गया है।
सूरह Taha 20:43 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 44
فَقُولَا لَهُۥ قَوْلًا لَّيِّنًا لَّعَلَّهُۥ يَتَذَكَّرُ أَوْ يَخْشَىٰ
तो उससे कोमल बात करो, आशा है कि वह उपदेश ग्रहण करे, या (अल्लाह से) डर जाए।
सूरह Taha 20:44 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 45
قَالَا رَبَّنَآ إِنَّنَا نَخَافُ أَن يَفْرُطَ عَلَيْنَآ أَوْ أَن يَطْغَىٰ
दोनों ने कहा : ऐ हमारे पालनहार! निश्चय ह डरते हैं कि वह हमपर अत्याचार करेगा, या हद से बढ़ जाएगा।
सूरह Taha 20:45 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 46
قَالَ لَا تَخَافَآ إِنَّنِى مَعَكُمَآ أَسْمَعُ وَأَرَىٰ
फरमाया : डरो मत, मैं तुम्हारे साथ हूँ, सब कुछ सुन रहा हूँ और सब कुछ देख रहा हूँ।
सूरह Taha 20:46 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 47
فَأْتِيَاهُ فَقُولَآ إِنَّا رَسُولَا رَبِّكَ فَأَرْسِلْ مَعَنَا بَنِىٓ إِسْرَٰٓءِيلَ وَلَا تُعَذِّبْهُمْ قَدْ جِئْنَٰكَ بِـَٔايَةٍ مِّن رَّبِّكَ وَٱلسَّلَٰمُ عَلَىٰ مَنِ ٱتَّبَعَ ٱلْهُدَىٰٓ
अतः तुम दोनों उसके पास जाओ और कहो : हम तेरे पालनहार के रसूल हैं। अतः तू हमारे साथ बनी इसराईल को भेज दे और उन्हें यातना न दे, निश्चय हम तेरे पास तेरे पालनहार की ओर से एक निशानी लेकर आए हैं और सलामती है उसके लिए, जो मार्गदर्शन का अनुसरण करे।
सूरह Taha 20:47 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 48
إِنَّا قَدْ أُوحِىَ إِلَيْنَآ أَنَّ ٱلْعَذَابَ عَلَىٰ مَن كَذَّبَ وَتَوَلَّىٰ
निःसंदेह हमारी ओर वह़्य (प्रकाशना) की गई है कि निश्चय ही यातना उसके लिए है, जिसने झुठलाया और मुँह फेरा।
सूरह Taha 20:48 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 49
قَالَ فَمَن رَّبُّكُمَا يَٰمُوسَىٰ
उसने कहा : तुम दोनों का पालनहार कौन है, ऐ मूसा!?
सूरह Taha 20:49 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 50
قَالَ رَبُّنَا ٱلَّذِىٓ أَعْطَىٰ كُلَّ شَىْءٍ خَلْقَهُۥ ثُمَّ هَدَىٰ
(मूसा ने) कहा : हमारा पालनहार वह है, जिसने हर चीज़ को उसका आकार और रूप दिया, फिर रास्ता दिखाया।[12]
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[12] आयत का भावार्थ यह है कि अल्लाह ने प्रत्येक जीव-जंतु के योग्य उसका रूप बनाया। और उसके जीवन की आवश्यकता के अनुसार उसे खाने-पीने तथा निवास की विधि समझा दी है।
सूरह Taha 20:50 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 51
قَالَ فَمَا بَالُ ٱلْقُرُونِ ٱلْأُولَىٰ
उसने कहा : अच्छा, तो पहले ज़माने के लोगों का क्या हाल है?
सूरह Taha 20:51 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 52
قَالَ عِلْمُهَا عِندَ رَبِّى فِى كِتَٰبٍ لَّا يَضِلُّ رَبِّى وَلَا يَنسَى
(मूसा ने) कहा : उनका ज्ञान मेरे रब के पास एक किताब में है, मेरा रब न भटकता है और न भूलता है।[13]
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[13] अर्थात उन्होंने जैसा किया होगा, उनके आगे उनका परिणाम आएगा।
सूरह Taha 20:52 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 53
ٱلَّذِى جَعَلَ لَكُمُ ٱلْأَرْضَ مَهْدًا وَسَلَكَ لَكُمْ فِيهَا سُبُلًا وَأَنزَلَ مِنَ ٱلسَّمَآءِ مَآءً فَأَخْرَجْنَا بِهِۦٓ أَزْوَٰجًا مِّن نَّبَاتٍ شَتَّىٰ
वही है जिसने तुम्हारे लिए ज़मीन को बिछौना बनाया और उसमें तुम्हारे लिए रास्ते बनाए और आसमान से कुछ पानी उतारा, फिर हमने उसके द्वारा विभिन्न पौधों की कई क़िस्में निकालीं।
सूरह Taha 20:53 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 54
كُلُوا۟ وَٱرْعَوْا۟ أَنْعَٰمَكُمْ إِنَّ فِى ذَٰلِكَ لَـَٔايَٰتٍ لِّأُو۟لِى ٱلنُّهَىٰ
खाओ और अपने चौपायों को चराओ, निःसंदेह इसमें बुद्धि वाले लोगों के लिए निश्चय बहुत-सी निशानियाँ हैं।
सूरह Taha 20:54 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 55
مِنْهَا خَلَقْنَٰكُمْ وَفِيهَا نُعِيدُكُمْ وَمِنْهَا نُخْرِجُكُمْ تَارَةً أُخْرَىٰ
इसी से हमने तुम्हें पैदा किया और इसी में हम तुम्हें लौटाएँगे और इसी से हम तुम्हें एक बार फिर[14] निकालेंगे।
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[14] अर्थात प्रलय के दिन पुनः जीवित निकालेंगे।
सूरह Taha 20:55 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 56
وَلَقَدْ أَرَيْنَٰهُ ءَايَٰتِنَا كُلَّهَا فَكَذَّبَ وَأَبَىٰ
और निःसंदेह हमने उसे अपनी सब निशानियाँ दिखाईं, तो उसने झुठलाया और इनकार किया।
सूरह Taha 20:56 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 57
قَالَ أَجِئْتَنَا لِتُخْرِجَنَا مِنْ أَرْضِنَا بِسِحْرِكَ يَٰمُوسَىٰ
उसने कहा : क्या तू हमारे पास इसलिए आया है कि हमें हमारी धरती से अपने जादू के द्वारा निकाल दे, ऐ मूसा!?
सूरह Taha 20:57 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 58
فَلَنَأْتِيَنَّكَ بِسِحْرٍ مِّثْلِهِۦ فَٱجْعَلْ بَيْنَنَا وَبَيْنَكَ مَوْعِدًا لَّا نُخْلِفُهُۥ نَحْنُ وَلَآ أَنتَ مَكَانًا سُوًى
तो हम भी अवश्य तेरे पास ऐसा ही जादू लाएँगे, अतः तू हमारे और अपने बीच वादे का एक समय निर्धारित कर दे, कि न हम उसके ख़िलाफ़ हों और न तू, ऐसी जगह जो बराबर हो।
सूरह Taha 20:58 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 59
قَالَ مَوْعِدُكُمْ يَوْمُ ٱلزِّينَةِ وَأَن يُحْشَرَ ٱلنَّاسُ ضُحًى
(मूसा ने) कहा : तुम्हारे वादे का समय उत्सव का दिन[15] है तथा यह कि लोग दिन चढ़े इकट्ठे हो जाएँ।
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[15] इससे अभिप्राय उनका कोई वार्षिक उत्सव (मेले) का दिन था।
सूरह Taha 20:59 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 60
فَتَوَلَّىٰ فِرْعَوْنُ فَجَمَعَ كَيْدَهُۥ ثُمَّ أَتَىٰ
फिर फ़िरऔन वापस लौटा,[16] उसने अपने सारे हथकंडे जुटाए, फिर आ गया।
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[16] मूसा के सत्य को न मान कर, मुक़ाबले की तैयारी में व्यस्त हो गया।
सूरह Taha 20:60 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 61
قَالَ لَهُم مُّوسَىٰ وَيْلَكُمْ لَا تَفْتَرُوا۟ عَلَى ٱللَّهِ كَذِبًا فَيُسْحِتَكُم بِعَذَابٍ وَقَدْ خَابَ مَنِ ٱفْتَرَىٰ
मूसा ने उन (जादूगरों) से कहा : तुम्हारा विनाश हो! अल्लाह पर कोई झूठ मत गढ़ना, नहीं तो वह तुम्हें यातना देकर नष्ट कर देगा और निश्चय विफल हुआ, जिसने झूठ गढ़ा।
सूरह Taha 20:61 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 62
فَتَنَٰزَعُوٓا۟ أَمْرَهُم بَيْنَهُمْ وَأَسَرُّوا۟ ٱلنَّجْوَىٰ
तो वे अपने मामले में आपस में मतभेद करने लगे[17] और उन्होंने चुपके-चुपके कानाफूसी की।
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[17] अर्थात मूसा (अलैहिस्सलाम) की बात सुनकर उनमें मतभेद हो गया। कुछ ने कहा कि यह जादूगर है और कुछ ने कहा कि यह चेहरा जादूगर का नहीं हो सकता।
सूरह Taha 20:62 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 63
قَالُوٓا۟ إِنْ هَٰذَٰنِ لَسَٰحِرَٰنِ يُرِيدَانِ أَن يُخْرِجَاكُم مِّنْ أَرْضِكُم بِسِحْرِهِمَا وَيَذْهَبَا بِطَرِيقَتِكُمُ ٱلْمُثْلَىٰ
(कुछ ने) कहा : निःसंदेह ये दोनों जादूगर हैं, वे अपने जादू द्वारा तुम्हें तुम्हारे भूभाग से निकाल देना चाहते हैं और तुम्हारे सबसे अच्छे रास्ते (आदर्श प्रणाली) को समाप्त कर देना चाहते हैं।
सूरह Taha 20:63 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 64
فَأَجْمِعُوا۟ كَيْدَكُمْ ثُمَّ ٱئْتُوا۟ صَفًّا وَقَدْ أَفْلَحَ ٱلْيَوْمَ مَنِ ٱسْتَعْلَىٰ
अतः तुम अपने उपाय को मज़बूत कर लो, फिर पंक्तिबद्ध होकर आ जाओ और निश्चय आज वही सफल होगा, जो हावी रहेगा।
सूरह Taha 20:64 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 65
قَالُوا۟ يَٰمُوسَىٰٓ إِمَّآ أَن تُلْقِىَ وَإِمَّآ أَن نَّكُونَ أَوَّلَ مَنْ أَلْقَىٰ
उन्होंने कहा : ऐ मूसा! या तो तुम फेंको या यह कि हम पहले फेंकने वाले हो जाएँ।
सूरह Taha 20:65 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 66
قَالَ بَلْ أَلْقُوا۟ فَإِذَا حِبَالُهُمْ وَعِصِيُّهُمْ يُخَيَّلُ إِلَيْهِ مِن سِحْرِهِمْ أَنَّهَا تَسْعَىٰ
(मूसा ने) कहा : बल्कि तुम्हीं फेंको। फिर उनकी रस्सियाँ तथा लाठियाँ, उसकी कल्पना में आता था कि उनके जादू के कारण सचमुच दौड़ रही हैं।
सूरह Taha 20:66 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 67
فَأَوْجَسَ فِى نَفْسِهِۦ خِيفَةً مُّوسَىٰ
तो मूसा ने अपने मन में एक डर महसूस किया।[18]
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[18] मूसा अलैहिस्सलाम को यह भय हुआ कि लोग जादूगरों के धोखे में न आ जाएँ।
सूरह Taha 20:67 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 68
قُلْنَا لَا تَخَفْ إِنَّكَ أَنتَ ٱلْأَعْلَىٰ
हमने कहा : डरो मत, निश्चित रूप से तू ही प्रबल होगा।
सूरह Taha 20:68 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 69
وَأَلْقِ مَا فِى يَمِينِكَ تَلْقَفْ مَا صَنَعُوٓا۟ إِنَّمَا صَنَعُوا۟ كَيْدُ سَٰحِرٍ وَلَا يُفْلِحُ ٱلسَّاحِرُ حَيْثُ أَتَىٰ
और फेंक दे, जो तेरे दाहिने हाथ में है, वह निगल जाएगा जो कुछ उन्होंने रचा है। निःसंदेह उन्होंने जो कुछ रचा है, वह जादूगर की चाल है और जादूगर जहाँ भी आए, सफल नहीं होता।
सूरह Taha 20:69 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 70
فَأُلْقِىَ ٱلسَّحَرَةُ سُجَّدًا قَالُوٓا۟ ءَامَنَّا بِرَبِّ هَٰرُونَ وَمُوسَىٰ
फिर जादूगर सजदे में गिर गए, उन्होंने कहा : हम हारून और मूसा के रब पर ईमान लाए।
सूरह Taha 20:70 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 71
قَالَ ءَامَنتُمْ لَهُۥ قَبْلَ أَنْ ءَاذَنَ لَكُمْ إِنَّهُۥ لَكَبِيرُكُمُ ٱلَّذِى عَلَّمَكُمُ ٱلسِّحْرَ فَلَأُقَطِّعَنَّ أَيْدِيَكُمْ وَأَرْجُلَكُم مِّنْ خِلَٰفٍ وَلَأُصَلِّبَنَّكُمْ فِى جُذُوعِ ٱلنَّخْلِ وَلَتَعْلَمُنَّ أَيُّنَآ أَشَدُّ عَذَابًا وَأَبْقَىٰ
उसने कहा : तुम उसपर ईमान ले आए इससे पहले कि मैं तुम्हें अनुमति दूँ? निश्चय ही यह तुम्हारा बड़ा है, जिसने तुम्हें जादू सिखाया है। इसलिए निश्चित रूप से मैं तुम्हारे हाथ और तुम्हारे पैर विपरीत दिशा[19] से बुरी तरह काट दूँगा, और अवश्य ही तुम्हें खजूर के तनों पर सूली दूँगा तथा निश्चय ही तुम अवश्य जान लोगे कि हममें से कौन अधिक कठोर एवं स्थायी यातना देने वाला है।
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[19] अर्थात दाहिना हाथ और बायाँ पैर अथवा बायाँ हाथ और दाहिना पैर।
सूरह Taha 20:71 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 72
قَالُوا۟ لَن نُّؤْثِرَكَ عَلَىٰ مَا جَآءَنَا مِنَ ٱلْبَيِّنَٰتِ وَٱلَّذِى فَطَرَنَا فَٱقْضِ مَآ أَنتَ قَاضٍ إِنَّمَا تَقْضِى هَٰذِهِ ٱلْحَيَوٰةَ ٱلدُّنْيَآ
उन्होंने कहा : हम तुझे कदापि तरजीह नहीं देंगे उन स्पष्ट तर्कों पर जो हमारे पास आए हैं और उसपर, जिसने हमें पैदा किया है। अतः फैसला कर, जो तू फ़ैसला करने वाला है। तू केवल इस दुनिया के जीवन का फ़ैसला कर सकता है।
सूरह Taha 20:72 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 73
إِنَّآ ءَامَنَّا بِرَبِّنَا لِيَغْفِرَ لَنَا خَطَٰيَٰنَا وَمَآ أَكْرَهْتَنَا عَلَيْهِ مِنَ ٱلسِّحْرِ وَٱللَّهُ خَيْرٌ وَأَبْقَىٰٓ
निःसंदेह हम अपने पालनहार पर ईमान लाए हैं, ताकि वह हमारे लिए हमारे पापों और जादू के उन कामों को क्षमा कर दे, जो तूने हमें करने के लिए मजबूर किया है और अल्लाह सर्वोत्तम और सदा रहने वाला है।[20]
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[20] और तेरा राज्य तथा जीवन तो सामयिक है।
सूरह Taha 20:73 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 74
إِنَّهُۥ مَن يَأْتِ رَبَّهُۥ مُجْرِمًا فَإِنَّ لَهُۥ جَهَنَّمَ لَا يَمُوتُ فِيهَا وَلَا يَحْيَىٰ
निःसंदेह तथ्य यह है कि जो अपने पालनहार के पास अपराधी बनकर आएगा, तो निश्चित रूप से उसी के लिए नरक है, जिसमें न वह मरेगा और न जिएगा।
सूरह Taha 20:74 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 75
وَمَن يَأْتِهِۦ مُؤْمِنًا قَدْ عَمِلَ ٱلصَّٰلِحَٰتِ فَأُو۟لَٰٓئِكَ لَهُمُ ٱلدَّرَجَٰتُ ٱلْعُلَىٰ
तथा जो उसके पास मोमिन बनकर आएगा कि उसने अच्छे कर्म किए होंगे, तो यही लोग हैं जिनके लिए सर्वोच्च पद हैं।
सूरह Taha 20:75 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 76
جَنَّٰتُ عَدْنٍ تَجْرِى مِن تَحْتِهَا ٱلْأَنْهَٰرُ خَٰلِدِينَ فِيهَا وَذَٰلِكَ جَزَآءُ مَن تَزَكَّىٰ
स्थायी निवास के बाग़, जिनके नीचे से नहरें बहती हैं, उनमें हमेशा के लिए रहने वाले हैं और यह उसका प्रतिफल है, जो पवित्र हुआ।
सूरह Taha 20:76 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 77
وَلَقَدْ أَوْحَيْنَآ إِلَىٰ مُوسَىٰٓ أَنْ أَسْرِ بِعِبَادِى فَٱضْرِبْ لَهُمْ طَرِيقًا فِى ٱلْبَحْرِ يَبَسًا لَّا تَخَٰفُ دَرَكًا وَلَا تَخْشَىٰ
और निश्चय ही हमने मूसा की ओर वह़्य की कि मेरे बंदो को रातों-रात ले जा, फिर उनके लिए समुद्र में एक सूखा मार्ग बना,[21] न तू पकड़े जाने से भय खाएगा और न डरेगा।
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[21] इसका सविस्तार वर्णन सूरतुश शुअरा : 26 में आ रहा है।
सूरह Taha 20:77 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 78
فَأَتْبَعَهُمْ فِرْعَوْنُ بِجُنُودِهِۦ فَغَشِيَهُم مِّنَ ٱلْيَمِّ مَا غَشِيَهُمْ
फिर फ़िरऔन ने अपनी सेना के साथ उनका पीछा किया, तो उन्हें समुद्र से उस चीज़ ने ढाँप लिया जिसने उन्हें ढाँप लिया।
सूरह Taha 20:78 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 79
وَأَضَلَّ فِرْعَوْنُ قَوْمَهُۥ وَمَا هَدَىٰ
और फ़िरऔन ने अपनी क़ौम को गुमराह किया और उन्हें सीधे रास्ते पर न चलाया।
सूरह Taha 20:79 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 80
يَٰبَنِىٓ إِسْرَٰٓءِيلَ قَدْ أَنجَيْنَٰكُم مِّنْ عَدُوِّكُمْ وَوَٰعَدْنَٰكُمْ جَانِبَ ٱلطُّورِ ٱلْأَيْمَنَ وَنَزَّلْنَا عَلَيْكُمُ ٱلْمَنَّ وَٱلسَّلْوَىٰ
ऐ बनी इसराईल! निःसंदेह हमने तुम्हें तुम्हारे शत्रुओं से छुड़ाया और तुम्हें पर्वत के दाहिनी ओर[22] का वचन दिया और तुमपर 'मन्न' और 'सल्वा' उतारा।[23]
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[22] अर्ताथ तुमपर तौरात उतारने के लिए। [23] मन्न तथा सल्वा के भाष्य के लिये देखिए : सूरतुल-बक़रा, आयत : 57
सूरह Taha 20:80 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 81
كُلُوا۟ مِن طَيِّبَٰتِ مَا رَزَقْنَٰكُمْ وَلَا تَطْغَوْا۟ فِيهِ فَيَحِلَّ عَلَيْكُمْ غَضَبِى وَمَن يَحْلِلْ عَلَيْهِ غَضَبِى فَقَدْ هَوَىٰ
खाओ उन पवित्र चीज़ों में से, जो हमने तुम्हें प्रदान की हैं तथा उनमें हद से न बढ़ो। अन्यथा तुमपर मेरा प्रकोप उतरेगा और जिसपर मेरा प्रकोप उतरा, तो निश्चय उसका सर्वनाश हो गया।
सूरह Taha 20:81 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 82
وَإِنِّى لَغَفَّارٌ لِّمَن تَابَ وَءَامَنَ وَعَمِلَ صَٰلِحًا ثُمَّ ٱهْتَدَىٰ
और निःसंदेह मैं निश्चय उसको बहुत क्षमा करने वाला हूँ, जो तौबा करे और ईमान लाए और अच्छा कर्म करे, फिर सीधे मार्ग पर चले।
सूरह Taha 20:82 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 83
وَمَآ أَعْجَلَكَ عَن قَوْمِكَ يَٰمُوسَىٰ
और तुझे तेरी जाति से जल्दी क्या चीज़ ले आई ऐ मूसा!?[24]
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[24] अर्थात तुम पर्वत की दाहिनी ओर अपनी जाति से पहले क्यों आ गए और उन्हें पीछे क्यों छोड़ दिया?
सूरह Taha 20:83 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 84
قَالَ هُمْ أُو۟لَآءِ عَلَىٰٓ أَثَرِى وَعَجِلْتُ إِلَيْكَ رَبِّ لِتَرْضَىٰ
उसने कहा : वे मेरे पीछे ही हैं और मैं तेरी ओर जल्दी आ गया, ऐ मेरे पालनहार! ताकि तू प्रसन्न हो जाए।
सूरह Taha 20:84 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 85
قَالَ فَإِنَّا قَدْ فَتَنَّا قَوْمَكَ مِنۢ بَعْدِكَ وَأَضَلَّهُمُ ٱلسَّامِرِىُّ
(अल्लाह ने) फरमाया : तो निश्चय हमने तेरे पीछे तेरी जाति के लोगों को परीक्षा में डाल दिया है और सामिरी ने उन्हें पथभ्रष्ट कर दिया है।
सूरह Taha 20:85 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 86
فَرَجَعَ مُوسَىٰٓ إِلَىٰ قَوْمِهِۦ غَضْبَٰنَ أَسِفًا قَالَ يَٰقَوْمِ أَلَمْ يَعِدْكُمْ رَبُّكُمْ وَعْدًا حَسَنًا أَفَطَالَ عَلَيْكُمُ ٱلْعَهْدُ أَمْ أَرَدتُّمْ أَن يَحِلَّ عَلَيْكُمْ غَضَبٌ مِّن رَّبِّكُمْ فَأَخْلَفْتُم مَّوْعِدِى
फिर मूसा ग़ुस्से से भरा हुआ, खेद में डूबा हुआ अपनी जाति की ओर वापस आया। उसने कहा : ऐ मेरी जाति के लोगो! क्या तुम्हारे रब ने तुम्हें अच्छा वादा नहीं दिया था?[25] तो क्या वह अवधि तुम पर लंबी हो गई,[26] या तुमने चाहा कि तुमपर तुम्हारे रब का कोई प्रकोप उतरे? तो तुमने मेरा वादा[27] तोड़ दिया।
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[25] अर्थात धर्म-पुस्तक तौरात देने का वादा। [26] अर्थात वादा की अवधि दीर्घ प्रतीत होने लगी। [27] अर्थात मेरे वापस आने तक, अल्लाह की इबादत पर स्थिर रहने की जो प्रतिज्ञा की थी।
सूरह Taha 20:86 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 87
قَالُوا۟ مَآ أَخْلَفْنَا مَوْعِدَكَ بِمَلْكِنَا وَلَٰكِنَّا حُمِّلْنَآ أَوْزَارًا مِّن زِينَةِ ٱلْقَوْمِ فَقَذَفْنَٰهَا فَكَذَٰلِكَ أَلْقَى ٱلسَّامِرِىُّ
उन्होंने कहा : हमने अपने अधिकार से आपके वचन का उल्लंघन नहीं किया, लेकिन लोगों[28] के गहनों का कुछ बोझ हमपर लाद दिया गया था, तो हमने उन्हें फेंक[29] दिया और ऐसे ही सामिरी[30] ने फेंक दिया।
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[28] इससे अभिप्रेत फ़िरऔन की जाति है, जिनके आभूषण उन्होंने उधार ले रखे थे। [29] अर्थात अपने पास रखना नहीं चाहा, और एक अग्नि कुंड में फेंक दिया। [30] अर्थात जो कुछ उसके पास था।
सूरह Taha 20:87 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 88
فَأَخْرَجَ لَهُمْ عِجْلًا جَسَدًا لَّهُۥ خُوَارٌ فَقَالُوا۟ هَٰذَآ إِلَٰهُكُمْ وَإِلَٰهُ مُوسَىٰ فَنَسِىَ
फिर उसने[31] उनके लिए एक बछड़ा निकाला, जो मात्र शरीर था, जिसकी गाय की सी आवाज़ थी। तो उन्होंने कहा : यही तुम्हारा पूज्य तथा मूसा का पूज्य है, सो वह भूल गया है।
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[31] अर्थात सामिरी ने आभूषणों को पिघला कर बछड़ा बना लिया।
सूरह Taha 20:88 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 89
أَفَلَا يَرَوْنَ أَلَّا يَرْجِعُ إِلَيْهِمْ قَوْلًا وَلَا يَمْلِكُ لَهُمْ ضَرًّا وَلَا نَفْعًا
तो क्या वे देखते नहीं कि वह न उनकी किसी बात का उत्तर देता है और न वह उनके किसी नुक़सान का मालिक है और न किसी लाभ का।[32]
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[32] फिर वह पूज्य कैसे हो सकता है?
सूरह Taha 20:89 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 90
وَلَقَدْ قَالَ لَهُمْ هَٰرُونُ مِن قَبْلُ يَٰقَوْمِ إِنَّمَا فُتِنتُم بِهِۦ وَإِنَّ رَبَّكُمُ ٱلرَّحْمَٰنُ فَٱتَّبِعُونِى وَأَطِيعُوٓا۟ أَمْرِى
और निःसंदेह हारून उनसे पहले ही कह चुका था : ऐ मेरी जाति के लोगो! बात यह है कि इसके द्वारा तुम्हारी परीक्षा की गई है और निश्चय तुम्हारा पालनहार रहमान (अत्यंत दयावान् अल्लाह) ही है। अतः मेरा अनुसरण करो तथा मेरे आदेश का पालन करो।
सूरह Taha 20:90 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 91
قَالُوا۟ لَن نَّبْرَحَ عَلَيْهِ عَٰكِفِينَ حَتَّىٰ يَرْجِعَ إِلَيْنَا مُوسَىٰ
उन्होंने कहा : हम इसी पर जमें बैठे रहेंगे, यहाँ तक कि मूसा हमारे पास वापस आ जाए।
सूरह Taha 20:91 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 92
قَالَ يَٰهَٰرُونُ مَا مَنَعَكَ إِذْ رَأَيْتَهُمْ ضَلُّوٓا۟
(मूसा ने) कहा : ऐ हारून! तुझे किस बात ने रोका, जब तूने उन्हें देखा कि वे पथभ्रष्ट हो गए हैं?
सूरह Taha 20:92 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 93
أَلَّا تَتَّبِعَنِ أَفَعَصَيْتَ أَمْرِى
कि तू मेरा अनुसरण न करे? तो क्या तूने मेरे आदेश की अवहेलना की?
सूरह Taha 20:93 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 94
قَالَ يَبْنَؤُمَّ لَا تَأْخُذْ بِلِحْيَتِى وَلَا بِرَأْسِىٓ إِنِّى خَشِيتُ أَن تَقُولَ فَرَّقْتَ بَيْنَ بَنِىٓ إِسْرَٰٓءِيلَ وَلَمْ تَرْقُبْ قَوْلِى
उसने कहा : ऐ मेरी माँ के बेटे! न मेरी दाढ़ी पकड़ और न मेरा सिर। मैं तो इससे डरा कि तू कहेगा : तूने बनी इसराईल में फूट डाल दी और मेरी बात की प्रतीक्षा नहीं की।
सूरह Taha 20:94 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 95
قَالَ فَمَا خَطْبُكَ يَٰسَٰمِرِىُّ
(मूसा ने) कहा : तो ऐ सामिरी! तोरा मामला क्या है?
सूरह Taha 20:95 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 96
قَالَ بَصُرْتُ بِمَا لَمْ يَبْصُرُوا۟ بِهِۦ فَقَبَضْتُ قَبْضَةً مِّنْ أَثَرِ ٱلرَّسُولِ فَنَبَذْتُهَا وَكَذَٰلِكَ سَوَّلَتْ لِى نَفْسِى
उसने कहा : मैंने वह चीज़ देखी, जो इन लोगों नहीं देखी, तो मैंने रसूल के पदचिह्न से एक मुट्ठी उठाली, फिर मैंने उसे डाल दिया और मेरे दिल ने इसी तरह करना मेरे लिए सुसज्जित कर दिया।[33]
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[33] अधिकांश भाष्यकारों ने रसूल से अभिप्राय जिबरील (फ़रिश्ता) लिया है। अर्थ यह है कि सामिरी ने यह बात बनाई कि जब उसने फ़िरऔन और उसकी सेना के डूबने के समय जिबरील (अलैहिस्सलाम) को घोड़े पर सवार वहाँ देखा, तो उन के घोड़े के पद्चिह्न की मिट्टी रख ली। और जब सोने का बछड़ा बनाकर उस धूल को उसपर फेंक दिया, तो उसके प्रभाव से उसमें से एक प्रकार की आवाज़ निकलने लगी, जो उनके कुपथ होने का कारण बनी।
सूरह Taha 20:96 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 97
قَالَ فَٱذْهَبْ فَإِنَّ لَكَ فِى ٱلْحَيَوٰةِ أَن تَقُولَ لَا مِسَاسَ وَإِنَّ لَكَ مَوْعِدًا لَّن تُخْلَفَهُۥ وَٱنظُرْ إِلَىٰٓ إِلَٰهِكَ ٱلَّذِى ظَلْتَ عَلَيْهِ عَاكِفًا لَّنُحَرِّقَنَّهُۥ ثُمَّ لَنَنسِفَنَّهُۥ فِى ٱلْيَمِّ نَسْفًا
(मूसा ने) कहा : "बस चला जा, निःसंदेह तेरे लिए जीवन भर यह है कि तू कहता रहे : मुझे स्पर्श न करना।[34] और निःसंदेह तेरे लिए एक और भी वादा[35] है, जो तुझसे कदापि न टलेगा। तथा अपने पूज्य को देख, जिसका तू पुजारी बना रहा, निश्चय हम उसे अवश्य अच्छी तरह जलाएँगे, फिर निश्चय ही उसे समुद्र में अच्छी तरह से उड़ा देंगे।
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[34] अर्थात मेरे समीप न आना और न मुझे छूना, मैं अछूत हूँ। [35] अर्थात परलोक की यातना का।
सूरह Taha 20:97 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 98
إِنَّمَآ إِلَٰهُكُمُ ٱللَّهُ ٱلَّذِى لَآ إِلَٰهَ إِلَّا هُوَ وَسِعَ كُلَّ شَىْءٍ عِلْمًا
तुम्हारा पूज्य तो अल्लाह ही है, जिसके अलावा कोई पूज्य नहीं, उसने हर चीज को ज्ञान से घेर रखा है।
सूरह Taha 20:98 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 99
كَذَٰلِكَ نَقُصُّ عَلَيْكَ مِنْ أَنۢبَآءِ مَا قَدْ سَبَقَ وَقَدْ ءَاتَيْنَٰكَ مِن لَّدُنَّا ذِكْرًا
इसी प्रकार हम आपको कुछ ऐसी ख़बरें सुनाते हैं जो गुज़र चुकी हैं और निःसंदेह हमने आपको अपनी तरफ़ से एक नसीहत प्रदान की है।
सूरह Taha 20:99 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 100
مَّنْ أَعْرَضَ عَنْهُ فَإِنَّهُۥ يَحْمِلُ يَوْمَ ٱلْقِيَٰمَةِ وِزْرًا
जो उससे मुँह फेरेगा, तो निश्चय ही वह क़ियामत के दिन एक भारी[36] बोझ उठाएगा।
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[36] अर्थात पापों का बोझ।
सूरह Taha 20:100 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 101
خَٰلِدِينَ فِيهِ وَسَآءَ لَهُمْ يَوْمَ ٱلْقِيَٰمَةِ حِمْلًا
वे उसमें हमेशा रहने वाले होंगे और क़ियामत के दिन वह उनके लिए बुरा बोझ होगा।
सूरह Taha 20:101 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 102
يَوْمَ يُنفَخُ فِى ٱلصُّورِ وَنَحْشُرُ ٱلْمُجْرِمِينَ يَوْمَئِذٍ زُرْقًا
जिस दिन सूर[37] में फूँका जाएगा और हम अपराधियों को उस दिन इस दशा में इकट्ठा करेंगे कि नीली आँखों वाले होंगे।
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[37] "सूर" का अर्थ नरसिंघा है, जिसमें अल्लाह के आदेश से एक फ़रिश्ता इसराफ़ील अलैहिस्सलाम फूँकेगा, और प्रलय आ जाएगी। (मुसनद अह़्मद : 2191) और पुनः फूँकेगा तो सब जीवित होकर हश्र के मैदान में आ जाएँगे।
सूरह Taha 20:102 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 103
يَتَخَٰفَتُونَ بَيْنَهُمْ إِن لَّبِثْتُمْ إِلَّا عَشْرًا
वे आपस में चुपके-चुपके कह रहे होंगे, तुम (संसार में) दस दिन के सिवा नहीं ठहरे।
सूरह Taha 20:103 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 104
نَّحْنُ أَعْلَمُ بِمَا يَقُولُونَ إِذْ يَقُولُ أَمْثَلُهُمْ طَرِيقَةً إِن لَّبِثْتُمْ إِلَّا يَوْمًا
हम अधिक जानने वाले हैं जो कुछ वे कह रहे होंगे, जब उनका सबसे समझदार व्यक्ति कह रहा होगा कि तुम केवल एक दिन ठहरे हो।
सूरह Taha 20:104 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 105
وَيَسْـَٔلُونَكَ عَنِ ٱلْجِبَالِ فَقُلْ يَنسِفُهَا رَبِّى نَسْفًا
वे आपसे पहाड़ों के विषय में पूछते हैं। आप कह दें कि मेरा पालनहार उन्हें उड़ाकर तितर-बितर कर देगा।
सूरह Taha 20:105 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 106
فَيَذَرُهَا قَاعًا صَفْصَفًا
फिर धरती को एक समतल मैदान बनाकर छोड़ेगा।
सूरह Taha 20:106 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 107
لَّا تَرَىٰ فِيهَا عِوَجًا وَلَآ أَمْتًا
तुम उसमें कोई टेढ़ापन और नीच-ऊँच नहीं देखोगे।
सूरह Taha 20:107 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 108
يَوْمَئِذٍ يَتَّبِعُونَ ٱلدَّاعِىَ لَا عِوَجَ لَهُۥ وَخَشَعَتِ ٱلْأَصْوَاتُ لِلرَّحْمَٰنِ فَلَا تَسْمَعُ إِلَّا هَمْسًا
उस दिन वे पुकारने वाले का अनुसरण करेंगे, उसका अनुसरण करने से कोई विमुख नहीं होगा, और सभी आवाजें रहमान के लिए धीमी हो जाएँगी, फिर तुम एक बहुत ही धीमी आवाज के अलावा कुछ भी नहीं सुनोगे।
सूरह Taha 20:108 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 109
يَوْمَئِذٍ لَّا تَنفَعُ ٱلشَّفَٰعَةُ إِلَّا مَنْ أَذِنَ لَهُ ٱلرَّحْمَٰنُ وَرَضِىَ لَهُۥ قَوْلًا
उस दिन सिफ़ारिश लाभ नहीं देगी, परंतु जिसके लिए रहमान अनुज्ञा दे और जिसके लिए वह बात करना पसंद करे।
सूरह Taha 20:109 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 110
يَعْلَمُ مَا بَيْنَ أَيْدِيهِمْ وَمَا خَلْفَهُمْ وَلَا يُحِيطُونَ بِهِۦ عِلْمًا
वह जानता है जो कुछ उनके आगे है और जो कुछ उनके पीछे है और वे उसे अपने ज्ञान के घेरे में नहीं ला सकते।
सूरह Taha 20:110 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 111
وَعَنَتِ ٱلْوُجُوهُ لِلْحَىِّ ٱلْقَيُّومِ وَقَدْ خَابَ مَنْ حَمَلَ ظُلْمًا
तथा सभी चेहरे उस जीवित रहने वाले, क़ायम रखने वाले लिए झुक जाएँगे और निश्चय विफल हो गया, जिसने अत्याचार का बोझ[38] उठाया।
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[38] संसार में किसी पर अत्याचार, तथा अल्लाह के साथ शिर्क किया।
सूरह Taha 20:111 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 112
وَمَن يَعْمَلْ مِنَ ٱلصَّٰلِحَٰتِ وَهُوَ مُؤْمِنٌ فَلَا يَخَافُ ظُلْمًا وَلَا هَضْمًا
तथा जो व्यक्ति नेक काम करे और वह मोमिन हो, तो वह न किसी अत्याचार से डरेगा और न अधिकार हनन से।
सूरह Taha 20:112 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 113
وَكَذَٰلِكَ أَنزَلْنَٰهُ قُرْءَانًا عَرَبِيًّا وَصَرَّفْنَا فِيهِ مِنَ ٱلْوَعِيدِ لَعَلَّهُمْ يَتَّقُونَ أَوْ يُحْدِثُ لَهُمْ ذِكْرًا
और इसी प्रकार हमने इसे अरबी क़ुरआन बनाकर अवतरित किया तथा इसमें चेतावनी की बातें विभिन्न प्रकार से वर्णन कीं, शायद कि वे डर जाएँ, अथवा यह उनके लिए कोई उपदेश पैदा कर दे।
सूरह Taha 20:113 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 114
فَتَعَٰلَى ٱللَّهُ ٱلْمَلِكُ ٱلْحَقُّ وَلَا تَعْجَلْ بِٱلْقُرْءَانِ مِن قَبْلِ أَن يُقْضَىٰٓ إِلَيْكَ وَحْيُهُۥ وَقُل رَّبِّ زِدْنِى عِلْمًا
अतः सर्वोच्च है अल्लाह, जो सच्चा बादशाह है, और क़ुरआन को पढ़ने में जल्दी[39] न करें, इससे पूर्व कि आपकी ओर उसकी वह़्य पूरी की जाए तथा कहें : ऐ मेरे पालनहार! मुझे ज्ञान में बढ़ा दे।
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[39] जब जिबरील अलैहिस्सलाम नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के पास वह़्य (प्रकाशना) लाते, तो आप इस भय से कि कुछ भूल न जाएँ, उनके साथ-साथ ही पढ़ने लगते। अल्लाह ने आपको ऐसा करने से रोक दिया। इसका वर्णन सूरतुल-क़ियामा, आयत : 75 में आ रहा है।
सूरह Taha 20:114 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 115
وَلَقَدْ عَهِدْنَآ إِلَىٰٓ ءَادَمَ مِن قَبْلُ فَنَسِىَ وَلَمْ نَجِدْ لَهُۥ عَزْمًا
और निःसंदेह हमने इससे पहले आदम को ताकीद की, फिर वह भूल गया और हमने उसमें कोई दृढ़ संकल्प नहीं पाया ।
सूरह Taha 20:115 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 116
وَإِذْ قُلْنَا لِلْمَلَٰٓئِكَةِ ٱسْجُدُوا۟ لِـَٔادَمَ فَسَجَدُوٓا۟ إِلَّآ إِبْلِيسَ أَبَىٰ
तथा जब हमने फ़रिश्तों से कहा : आदम को सजदा करो। तो उन्होंने सजदा किया, सिवाय इबलीस के, उसने इनकार किया।
सूरह Taha 20:116 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 117
فَقُلْنَا يَٰٓـَٔادَمُ إِنَّ هَٰذَا عَدُوٌّ لَّكَ وَلِزَوْجِكَ فَلَا يُخْرِجَنَّكُمَا مِنَ ٱلْجَنَّةِ فَتَشْقَىٰٓ
तो हमने कहा : निःसंदेह यह तुम्हारा और तुम्हारी पत्नी का दुश्मन है, इसलिए कहीं तुम दोनों को जन्नत से न निकलवा दे कि तुम मुसीबत में पड़ जाओगे।
सूरह Taha 20:117 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 118
إِنَّ لَكَ أَلَّا تَجُوعَ فِيهَا وَلَا تَعْرَىٰ
निःसंदेह तुम्हारे लिए यह है कि तुम इसमें न भूखे होगे और न नग्न होगे।
सूरह Taha 20:118 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 119
وَأَنَّكَ لَا تَظْمَؤُا۟ فِيهَا وَلَا تَضْحَىٰ
और यह कि निश्चय ही तुम इसमें न प्यासे होगे और न धूप खाओगा।
सूरह Taha 20:119 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 120
فَوَسْوَسَ إِلَيْهِ ٱلشَّيْطَٰنُ قَالَ يَٰٓـَٔادَمُ هَلْ أَدُلُّكَ عَلَىٰ شَجَرَةِ ٱلْخُلْدِ وَمُلْكٍ لَّا يَبْلَىٰ
तो शैतान ने उसके दिल में विचार डाला, कहने लगा : ऐ आदम! क्या मैं तुम्हें अनंत जीवन का वृक्ष और ऐसा राज्य दिखाऊँ जो कभी पुराना न हो?
सूरह Taha 20:120 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 121
فَأَكَلَا مِنْهَا فَبَدَتْ لَهُمَا سَوْءَٰتُهُمَا وَطَفِقَا يَخْصِفَانِ عَلَيْهِمَا مِن وَرَقِ ٱلْجَنَّةِ وَعَصَىٰٓ ءَادَمُ رَبَّهُۥ فَغَوَىٰ
अंततः उन दोनों ने उसमें से खा लिया, तो उन दोनों के लिए उनके गुप्तांग प्रकट हो गए और वे दोनों अपने ऊपर जन्नत के पत्ते चिपकाने लगे और आदम ने अपने रब की अवज्ञा की, तो वह भटक गया।
सूरह Taha 20:121 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 122
ثُمَّ ٱجْتَبَٰهُ رَبُّهُۥ فَتَابَ عَلَيْهِ وَهَدَىٰ
फिर उसके रब ने उसे चुन लिया, तो उसकी तौबा क़बूल कर ली और उसे मार्गदर्शन प्रदान किया।
सूरह Taha 20:122 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 123
قَالَ ٱهْبِطَا مِنْهَا جَمِيعًۢا بَعْضُكُمْ لِبَعْضٍ عَدُوٌّ فَإِمَّا يَأْتِيَنَّكُم مِّنِّى هُدًى فَمَنِ ٱتَّبَعَ هُدَاىَ فَلَا يَضِلُّ وَلَا يَشْقَىٰ
फरमाया : तुम दोनों यहाँ से एक साथ उतर जाओ, तुम एक-दूसरे के शत्रु हो। फिर अगर कभी मेरी ओर से तुम्हारे पास कोई हिदायत आए, तो जो कोई मेरी हिदायत पर चला, तो न वह भटकेगा और न मुसीबत में पड़ेगा।
सूरह Taha 20:123 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 124
وَمَنْ أَعْرَضَ عَن ذِكْرِى فَإِنَّ لَهُۥ مَعِيشَةً ضَنكًا وَنَحْشُرُهُۥ يَوْمَ ٱلْقِيَٰمَةِ أَعْمَىٰ
तथा जिसने मेरी नसीहत से मुँह फेरा, तो निःसंदेह उसके लिए तंग[40] जीवन है और हम उसे क़ियामत के दिन अंधा करके उठाएँगे।
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[40] अर्थात वह संसार में धनी हो, तब भी उसे संतोष नहीं होगा। और सदा चिंतित और व्याकुल रहेगा।
सूरह Taha 20:124 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 125
قَالَ رَبِّ لِمَ حَشَرْتَنِىٓ أَعْمَىٰ وَقَدْ كُنتُ بَصِيرًا
वह कहेगा : ऐ मेरे पालनहार! तूने मुझे अंधा करके क्यों उठाया? हालाँकि, मैं तो देखने वाला था।
सूरह Taha 20:125 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 126
قَالَ كَذَٰلِكَ أَتَتْكَ ءَايَٰتُنَا فَنَسِيتَهَا وَكَذَٰلِكَ ٱلْيَوْمَ تُنسَىٰ
(अल्लाह) फरमाएगा : इसी प्रकार तेरे पास हमारी आयतें आईं, तो तू उन्हें भूल गया और इसी प्रकार आज तू भुलाया जाएगा।
सूरह Taha 20:126 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 127
وَكَذَٰلِكَ نَجْزِى مَنْ أَسْرَفَ وَلَمْ يُؤْمِنۢ بِـَٔايَٰتِ رَبِّهِۦ وَلَعَذَابُ ٱلْـَٔاخِرَةِ أَشَدُّ وَأَبْقَىٰٓ
तथा इसी प्रकार हम उस व्यक्ति को बदला देते हैं, जो हद से बढ़ जाए और अपने पालनहार की आयतों पर ईमान न लाए और निश्चय आख़िरत की यातना अधिक कठोर और अधिक स्थायी है।
सूरह Taha 20:127 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 128
أَفَلَمْ يَهْدِ لَهُمْ كَمْ أَهْلَكْنَا قَبْلَهُم مِّنَ ٱلْقُرُونِ يَمْشُونَ فِى مَسَٰكِنِهِمْ إِنَّ فِى ذَٰلِكَ لَـَٔايَٰتٍ لِّأُو۟لِى ٱلنُّهَىٰ
फिर क्या इस बात ने उन्हें मार्गदर्शन नहीं दिया कि हमने उनसे पहले कितने ही समुदायों को विनष्ट कर दिया, जिनके घरों में वे चलते-फिरते हैं। निःसंदेह इसमें बुद्धियों वालों के लिए निश्चय बहुत-सी निशानियाँ हैं।
सूरह Taha 20:128 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 129
وَلَوْلَا كَلِمَةٌ سَبَقَتْ مِن رَّبِّكَ لَكَانَ لِزَامًا وَأَجَلٌ مُّسَمًّى
और यदि वह बात न होती जो तुम्हारे पालनहार की ओर से पहले निश्चित हो चुकी और एक नियत समय न होता, तो वही (अगले लोगों का अज़ाब) आवश्यक हो जाता।[41]
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[41] आयत का भावार्थ यह है कि अल्लाह का यह निर्णय है कि वह किसी जाति का उसके विरुद्ध तर्क तथा उसकी निश्चित अवधि पूरी होने पर ही विनाश करता है, यदि यह बात न होती तो इन मक्का के मिश्रणवादियों पर यातना आ चुकी होती।
सूरह Taha 20:129 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 130
فَٱصْبِرْ عَلَىٰ مَا يَقُولُونَ وَسَبِّحْ بِحَمْدِ رَبِّكَ قَبْلَ طُلُوعِ ٱلشَّمْسِ وَقَبْلَ غُرُوبِهَا وَمِنْ ءَانَآئِ ٱلَّيْلِ فَسَبِّحْ وَأَطْرَافَ ٱلنَّهَارِ لَعَلَّكَ تَرْضَىٰ
अतः जो कुछ वे कहते हैं, उसपर सब्र करें तथा सूर्य उगने से पहले[42] और उसके डूबने से पहले[43] अपने पालनहार की प्रशंसा के साथ उसकी पवित्रता बयान करें, और रात की कुछ घड़ियों[44] में भी पवित्रता बयान करें, और दिन के किनारों[45] में, ताकि आप प्रसन्न हो जाएँ।
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[42] अर्थात फ़ज्र की नमाज में। [43] अर्थात अस्र की नमाज़ में। [44] अर्थात इशा की नमाज़ में। [45] अर्थात ज़ुह्र तथा मग़्रिब की नमाज़ में।
सूरह Taha 20:130 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 131
وَلَا تَمُدَّنَّ عَيْنَيْكَ إِلَىٰ مَا مَتَّعْنَا بِهِۦٓ أَزْوَٰجًا مِّنْهُمْ زَهْرَةَ ٱلْحَيَوٰةِ ٱلدُّنْيَا لِنَفْتِنَهُمْ فِيهِ وَرِزْقُ رَبِّكَ خَيْرٌ وَأَبْقَىٰ
और अपनी आँखों को उन चीज़ों की ओर कदापि न उठाएँ जो हमने उनके[46] विभिन्न प्रकार के लोगों को सांसारिक जीवन के लिए आभूषण के रूप में उपयोग करने के लिए दी हैं, ताकि हम उसमें उनकी परीक्षा लें, और आपके पालनहार का दिया[47] हुआ सबसे अच्छा और सबसे अधिक स्थायी है।
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[46] अर्थात मिश्रणवादियों के। [47] अर्थात प्रलोक का प्रतिफल।
सूरह Taha 20:131 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 132
وَأْمُرْ أَهْلَكَ بِٱلصَّلَوٰةِ وَٱصْطَبِرْ عَلَيْهَا لَا نَسْـَٔلُكَ رِزْقًا نَّحْنُ نَرْزُقُكَ وَٱلْعَٰقِبَةُ لِلتَّقْوَىٰ
और आप अपने घरवालों को नमाज़ का आदेश दें और स्वयं भी उसपर स्थित रहें, हम आपसे कोई जीविका नहीं माँगते, हम ही आपको जीविका प्रदान करते हैं और अच्छा परिणाम परहेज़गारी का है।
सूरह Taha 20:132 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 133
وَقَالُوا۟ لَوْلَا يَأْتِينَا بِـَٔايَةٍ مِّن رَّبِّهِۦٓ أَوَلَمْ تَأْتِهِم بَيِّنَةُ مَا فِى ٱلصُّحُفِ ٱلْأُولَىٰ
तथा उन्होंने कहा : यह हमारे पास अपने रब की ओर से कोई निशानी क्यों नहीं लाता? और क्या उनके पास वह स्पष्ट प्रमाण नहीं आया जो पहली किताबों में है?
सूरह Taha 20:133 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 134
وَلَوْ أَنَّآ أَهْلَكْنَٰهُم بِعَذَابٍ مِّن قَبْلِهِۦ لَقَالُوا۟ رَبَّنَا لَوْلَآ أَرْسَلْتَ إِلَيْنَا رَسُولًا فَنَتَّبِعَ ءَايَٰتِكَ مِن قَبْلِ أَن نَّذِلَّ وَنَخْزَىٰ
और यदि हम वास्तव में उन्हें इससे पहले किसी अज़ाब से विनष्ट कर देते, तो ये लोग अवश्य कहते : ऐ हमारे रब! तूने हमारी ओर कोई रसूल क्यों नहीं भेजा कि हम तेरी आयतों की पैरवी करते, इससे[48] पहले कि हम ज़लील और रुसवा हों?
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[48] अर्थात नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम और क़ुरआन के आने से पहले।
सूरह Taha 20:134 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Taha · आयत 135
قُلْ كُلٌّ مُّتَرَبِّصٌ فَتَرَبَّصُوا۟ فَسَتَعْلَمُونَ مَنْ أَصْحَٰبُ ٱلصِّرَٰطِ ٱلسَّوِىِّ وَمَنِ ٱهْتَدَىٰ
आप कह दें : हर एक प्रतीक्षारत है। अतः तुम (भी) प्रतीक्षा करो। फिर शीघ्र ही तुम जान लोगे कि सीधे मार्ग वाले कौन हैं और कौन है जिसे मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
सूरह Taha 20:135 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सूरह Taha में कितनी आयतें हैं?
135 आयतें। Taha क़ुरआन की 20वीं सूरह है, और यह मक्की है।
सूरह Taha किस पारे में है?
पारा 16। इसकी पहली आयत मदीना मुसहफ़ के पेज 312 पर है।
अरबी मूल पाठ और अनुवाद कहाँ से लिए गए हैं?
अरबी मूल पाठ Tanzil का उस्मानी लिपि वाला पाठ (संस्करण 1.1) है। अनुवाद: Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)। दोनों को प्रकाशित रूप में, बिना किसी बदलाव के दिखाया गया है।
पाठ के स्रोत
-
अरबी मूल पाठ · Tanzil Project (tanzil.net), उस्मानी लिपि का पाठ, संस्करण 1.1, CC BY 3.0, बिना बदलाव के कॉपी किया गया
-
अनुवाद · Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com v1.1.5
-
पारे और पेज · Tanzil Quran Metadata 1.0 (मदीना मुसहफ़, 604 पेज), CC BY 3.0