मुख्य सामग्री पर जाएँ
112

सूरह Al-Ikhlas

4 आयतें · मक्की · पारा 30 · पेज 604

سورة الإخلاص

संक्षेप में

सूरह Al-Ikhlas क़ुरआन की 112वीं सूरह है; यह मक्की है और इसमें 4 आयतें हैं। इसकी शुरुआत पारा 30 में, मदीना मुसहफ़ के पेज 604 से होती है। नुज़ूल के क्रम में यह 22वीं सूरह है। अरबी पाठ: Tanzil की उस्मानी लिपि। अनुवाद: Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)।

अपडेट
मूल पाठ
उस्मानी लिपि (Tanzil)
अनुवाद
Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
3 / 5

क़ुरआन के किसी भी पेज पर विज्ञापन नहीं है।

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

112:1

Al-Ikhlas · आयत 1

قُلْ هُوَ ٱللَّهُ أَحَدٌ

(ऐ रसूल!) आप कह दीजिए : वह अल्लाह एक है।[1]

अनुवादक की टिप्पणियाँ

[1] आयत संख्या 1 में 'अह़द' शब्द का प्रयोग हुआ है जिसका अर्थ है, उसके अस्तित्व एवं गुणों में कोई साझी नहीं है। यहाँ 'अह़द' शब्द का प्रयोग यह बताने के लिए किया गया है कि वह अकेला है। वह वृक्ष के समान एक नहीं है जिसकी अनेक शाखाएँ होती हैं। आयत संख्या 2 में 'समद' शब्द का प्रयोग हुआ है, जिसका अर्थ है अब्रण होना। अर्थात जिसमें कोई छिद्र न हो जिससे कुछ निकले, या वह किसी से निकले। और आयत संख्या 3 इसी अर्थ की व्याख्या करती है कि न उसकी कोई संतान है और न वह किसी की संतान है।

सूरह Al-Ikhlas 112:1 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

112:2

Al-Ikhlas · आयत 2

ٱللَّهُ ٱلصَّمَدُ

अल्लाह बेनियाज़ है।

सूरह Al-Ikhlas 112:2 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

112:3

Al-Ikhlas · आयत 3

لَمْ يَلِدْ وَلَمْ يُولَدْ

न उसकी कोई संतान है और न वह किसी की संतान है।

सूरह Al-Ikhlas 112:3 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

112:4

Al-Ikhlas · आयत 4

وَلَمْ يَكُن لَّهُۥ كُفُوًا أَحَدٌۢ

और न कोई उसका समकक्ष है।[2]

अनुवादक की टिप्पणियाँ

[2] इस आयत में यह बताया गया है कि उसकी प्रतिमा तथा उसके बराबर और समतुल्य कोई नहीं है। उसके कर्म, गुण और अधिकार में कोई किसी रूप में बराबर नहीं। न उसकी कोई जाति है न परिवार। इन आयतों में क़ुरआन उन विषयों को जो लोगों के तौह़ीद से फिसलने का कारण बने, उसे अनेक रूप में वर्णित करता है। और देवियों और देवताओं के विवाहों और उन के पुत्र और पौत्रों का जो विवरण देव मालाओं में मिलता है, क़ुरआन ने उसका खंडन किया है।

सूरह Al-Ikhlas 112:4 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सूरह Al-Ikhlas में कितनी आयतें हैं?

4 आयतें। Al-Ikhlas क़ुरआन की 112वीं सूरह है, और यह मक्की है।

सूरह Al-Ikhlas किस पारे में है?

पारा 30। इसकी पहली आयत मदीना मुसहफ़ के पेज 604 पर है।

अरबी मूल पाठ और अनुवाद कहाँ से लिए गए हैं?

अरबी मूल पाठ Tanzil का उस्मानी लिपि वाला पाठ (संस्करण 1.1) है। अनुवाद: Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)। दोनों को प्रकाशित रूप में, बिना किसी बदलाव के दिखाया गया है।

पाठ के स्रोत

  • अरबी मूल पाठ · Tanzil Project (tanzil.net), उस्मानी लिपि का पाठ, संस्करण 1.1, CC BY 3.0, बिना बदलाव के कॉपी किया गया

  • अनुवाद · Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com v1.1.5

  • पारे और पेज · Tanzil Quran Metadata 1.0 (मदीना मुसहफ़, 604 पेज), CC BY 3.0