सूरह An-Nasr
3 आयतें · मदनी · पारा 30 · पेज 603
سورة النصر
संक्षेप में
सूरह An-Nasr क़ुरआन की 110वीं सूरह है; यह मदनी है और इसमें 3 आयतें हैं। इसकी शुरुआत पारा 30 में, मदीना मुसहफ़ के पेज 603 से होती है। नुज़ूल के क्रम में यह 114वीं सूरह है। अरबी पाठ: Tanzil की उस्मानी लिपि। अनुवाद: Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)।
क़ुरआन के किसी भी पेज पर विज्ञापन नहीं है।
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
An-Nasr · आयत 1
إِذَا جَآءَ نَصْرُ ٱللَّهِ وَٱلْفَتْحُ
(ऐ नबी!) जब अल्लाह की सहायता एवं विजय आ जाए।
सूरह An-Nasr 110:1 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
An-Nasr · आयत 2
وَرَأَيْتَ ٱلنَّاسَ يَدْخُلُونَ فِى دِينِ ٱللَّهِ أَفْوَاجًا
और आप लोगों को देखें कि वे अल्लाह के धर्म में दल के दल प्रवेश कर रहे हैं।[1]
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[1] (1-2) इसमें विजय का अर्थ वह निर्णायक विजय है, जिसके बाद कोई शक्ति इस्लाम का सामना करने के योग्य नहीं रह जाएगी। और यह स्थिति सन् 8 (हिज्री) की है जब मक्का विजय हो गया। अरब के कोने-कोने से प्रतिनिधि मंडल रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) की सेवा में उपस्थित होकर इस्लाम लाने लगे। और सन् 10 (हिज्री) में जब आप 'ह़ज्जतुल वदाअ' (अर्थात अंतिम ह़ज्ज) के लिए गए, तो उस समय पूरा अरब इस्लाम के अधीन आ चुका था और देश में कोई मुश्रिक (मूर्तिपूजक) नहीं रह गया था।
सूरह An-Nasr 110:2 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
An-Nasr · आयत 3
فَسَبِّحْ بِحَمْدِ رَبِّكَ وَٱسْتَغْفِرْهُ إِنَّهُۥ كَانَ تَوَّابًۢا
तो आप अपने पालनहार की प्रशंसा के साथ उसकी पवित्रता का वर्णन करें और उससे क्षमा माँगें, निःसंदेह वह बहुत तौबा क़बूल करने वाला है।[2]
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[2] इस आयत में नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) से कहा गया है कि इतना बड़ा काम आपने अल्लाह की दया से पूरा किया है, इसके लिए उसकी प्रशंसा और पवित्रता का वर्णन तथा उसकी कृतज्ञता व्यक्त करें। इसमें सभी के लिए यह शिक्षा है कि कोई पुण्य कार्य अल्लाह की दया के बिना नहीं होता। इसलिए उसपर घमंड नहीं करना चाहिए।
सूरह An-Nasr 110:3 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सूरह An-Nasr में कितनी आयतें हैं?
3 आयतें। An-Nasr क़ुरआन की 110वीं सूरह है, और यह मदनी है।
सूरह An-Nasr किस पारे में है?
पारा 30। इसकी पहली आयत मदीना मुसहफ़ के पेज 603 पर है।
अरबी मूल पाठ और अनुवाद कहाँ से लिए गए हैं?
अरबी मूल पाठ Tanzil का उस्मानी लिपि वाला पाठ (संस्करण 1.1) है। अनुवाद: Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)। दोनों को प्रकाशित रूप में, बिना किसी बदलाव के दिखाया गया है।
पाठ के स्रोत
-
अरबी मूल पाठ · Tanzil Project (tanzil.net), उस्मानी लिपि का पाठ, संस्करण 1.1, CC BY 3.0, बिना बदलाव के कॉपी किया गया
-
अनुवाद · Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com v1.1.5
-
पारे और पेज · Tanzil Quran Metadata 1.0 (मदीना मुसहफ़, 604 पेज), CC BY 3.0