सूरह Al-Humazah
9 आयतें · मक्की · पारा 30 · पेज 601
سورة الهمزة
संक्षेप में
सूरह Al-Humazah क़ुरआन की 104वीं सूरह है; यह मक्की है और इसमें 9 आयतें हैं। इसकी शुरुआत पारा 30 में, मदीना मुसहफ़ के पेज 601 से होती है। नुज़ूल के क्रम में यह 32वीं सूरह है। अरबी पाठ: Tanzil की उस्मानी लिपि। अनुवाद: Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)।
क़ुरआन के किसी भी पेज पर विज्ञापन नहीं है।
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
Al-Humazah · आयत 1
وَيْلٌ لِّكُلِّ هُمَزَةٍ لُّمَزَةٍ
विनाश है प्रत्येक बहुत ग़ीबत करने वाले और बहुत दोष लगाने वाले के लिए।
सूरह Al-Humazah 104:1 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Humazah · आयत 2
ٱلَّذِى جَمَعَ مَالًا وَعَدَّدَهُۥ
जिसने धन एकत्र किया और उसे गिन-गिन कर रखा।
सूरह Al-Humazah 104:2 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Humazah · आयत 3
يَحْسَبُ أَنَّ مَالَهُۥٓ أَخْلَدَهُۥ
वह समझता है कि उसके धन ने उसे हमेशा रहने वाला बना दिया?[1]
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[1] (1-3) इन आयतों में धन के पुजारियों के अपने धन के घमंड में दूसरों का अपमान करने और उनकी कृपणता (कंजूसी) का चित्रण किया गया है, उन्हें चेतावनी दी गई है कि यह आचरण विनाशकारी है, धन किसी को संसार में सदा जीवित नहीं रखेगा, एक समय आएगा कि उसे सब कुछ छोड़ कर ख़ाली हाथ जाना पड़ेगा।
सूरह Al-Humazah 104:3 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Humazah · आयत 4
كَلَّا لَيُنۢبَذَنَّ فِى ٱلْحُطَمَةِ
कदापि नहीं, वह अवश्य 'ह़ुतमा' में फेंका जाएगा।
सूरह Al-Humazah 104:4 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Humazah · आयत 5
وَمَآ أَدْرَىٰكَ مَا ٱلْحُطَمَةُ
और तुम क्या जानो कि वह 'हुतमा' क्या है?
सूरह Al-Humazah 104:5 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Humazah · आयत 6
نَارُ ٱللَّهِ ٱلْمُوقَدَةُ
वह अल्लाह की भड़काई हुई आग है।
सूरह Al-Humazah 104:6 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Humazah · आयत 7
ٱلَّتِى تَطَّلِعُ عَلَى ٱلْأَفْـِٔدَةِ
जो दिलों तक जा पहुँचेगी।
सूरह Al-Humazah 104:7 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Humazah · आयत 8
إِنَّهَا عَلَيْهِم مُّؤْصَدَةٌ
निःसंदेह वह उनपर बंद कर दी जाएगी।
सूरह Al-Humazah 104:8 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Humazah · आयत 9
فِى عَمَدٍ مُّمَدَّدَةٍۭ
लंबे-लंबे स्तंभों में।[2]
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[2] (4-9) इन आयतों के अंदर परलोक में धन के पुजारियों के दुष्परिणाम से अवगत कराया गया है कि उनको अपमान के साथ नरक में फेंक दिया जाएगा। जो उन्हें खण्ड कर देगी और दिलों तक जो कुविचारों का केंद्र हैं पहुँच जाएगी, और उसमें इन अपराधियों को फेंककर ऊपर से बंद कर दिया जाएगा।
सूरह Al-Humazah 104:9 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सूरह Al-Humazah में कितनी आयतें हैं?
9 आयतें। Al-Humazah क़ुरआन की 104वीं सूरह है, और यह मक्की है।
सूरह Al-Humazah किस पारे में है?
पारा 30। इसकी पहली आयत मदीना मुसहफ़ के पेज 601 पर है।
अरबी मूल पाठ और अनुवाद कहाँ से लिए गए हैं?
अरबी मूल पाठ Tanzil का उस्मानी लिपि वाला पाठ (संस्करण 1.1) है। अनुवाद: Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)। दोनों को प्रकाशित रूप में, बिना किसी बदलाव के दिखाया गया है।
पाठ के स्रोत
-
अरबी मूल पाठ · Tanzil Project (tanzil.net), उस्मानी लिपि का पाठ, संस्करण 1.1, CC BY 3.0, बिना बदलाव के कॉपी किया गया
-
अनुवाद · Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com v1.1.5
-
पारे और पेज · Tanzil Quran Metadata 1.0 (मदीना मुसहफ़, 604 पेज), CC BY 3.0