मुख्य सामग्री पर जाएँ
103

सूरह Al-'Asr

3 आयतें · मक्की · पारा 30 · पेज 601

سورة العصر

संक्षेप में

सूरह Al-'Asr क़ुरआन की 103वीं सूरह है; यह मक्की है और इसमें 3 आयतें हैं। इसकी शुरुआत पारा 30 में, मदीना मुसहफ़ के पेज 601 से होती है। नुज़ूल के क्रम में यह 13वीं सूरह है। अरबी पाठ: Tanzil की उस्मानी लिपि। अनुवाद: Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)।

अपडेट
मूल पाठ
उस्मानी लिपि (Tanzil)
अनुवाद
Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
3 / 5

क़ुरआन के किसी भी पेज पर विज्ञापन नहीं है।

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

103:1

Al-'Asr · आयत 1

وَٱلْعَصْرِ

अस्र के समय की क़सम!

सूरह Al-'Asr 103:1 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

103:2

Al-'Asr · आयत 2

إِنَّ ٱلْإِنسَٰنَ لَفِى خُسْرٍ

निःसंदेह इनसान घाटे में है।[1]

अनुवादक की टिप्पणियाँ

[1] (1-2) 'अस्र' का अर्थ निचोड़ना है। युग तथा संध्या के समय के भाग के लिए भी इसका प्रयोग होता है। और यहाँ इसका अर्थ युग और दिन का अंतिम समय दोनों लिया जा सकता है। इस युग की गवाही इस बात पर पेश की गई है कि इनसान जब तक ईमान (सत्य विश्वास) के गुणों को नहीं अपनाता, विनाश से सुरक्षित नहीं रह सकता। इसलिए कि इनसान के पास सबसे मूल्यवान पूँजी समय है, जो तेज़ी से गुज़रता है। इसलिए यदि वह परलोक का सामान न करे, तो अवश्य क्षति में पड़ जाएगा।

सूरह Al-'Asr 103:2 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

103:3

Al-'Asr · आयत 3

إِلَّا ٱلَّذِينَ ءَامَنُوا۟ وَعَمِلُوا۟ ٱلصَّٰلِحَٰتِ وَتَوَاصَوْا۟ بِٱلْحَقِّ وَتَوَاصَوْا۟ بِٱلصَّبْرِ

सिवाय उन लोगों के जो ईमान लाए तथा उन्होंने सत्कर्म किए और एक-दूसरे को सत्य की ताकीद की और एक-दूसरे को धैर्य की ताकीद की।[2]

अनुवादक की टिप्पणियाँ

[2] इसका अर्थ यह है कि परलोक की क्षति से बचने के लिए मात्र ईमान ही पर बस नहीं, इसके लिए सदाचार भी आवश्यक है और उसमें से विशेष रूप से सत्य और सहनशीलता और दूसरों को इनकी शिक्षा देते रहना भी आवश्यक है। (तर्जुमानुल क़ुरआन, मौलाना आज़ाद)

सूरह Al-'Asr 103:3 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सूरह Al-'Asr में कितनी आयतें हैं?

3 आयतें। Al-'Asr क़ुरआन की 103वीं सूरह है, और यह मक्की है।

सूरह Al-'Asr किस पारे में है?

पारा 30। इसकी पहली आयत मदीना मुसहफ़ के पेज 601 पर है।

अरबी मूल पाठ और अनुवाद कहाँ से लिए गए हैं?

अरबी मूल पाठ Tanzil का उस्मानी लिपि वाला पाठ (संस्करण 1.1) है। अनुवाद: Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)। दोनों को प्रकाशित रूप में, बिना किसी बदलाव के दिखाया गया है।

पाठ के स्रोत

  • अरबी मूल पाठ · Tanzil Project (tanzil.net), उस्मानी लिपि का पाठ, संस्करण 1.1, CC BY 3.0, बिना बदलाव के कॉपी किया गया

  • अनुवाद · Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com v1.1.5

  • पारे और पेज · Tanzil Quran Metadata 1.0 (मदीना मुसहफ़, 604 पेज), CC BY 3.0