सूरह Al-Muddaththir
56 आयतें · मक्की · पारा 29 · पेज 575
سورة المدثر
संक्षेप में
सूरह Al-Muddaththir क़ुरआन की 74वीं सूरह है; यह मक्की है और इसमें 56 आयतें हैं। इसकी शुरुआत पारा 29 में, मदीना मुसहफ़ के पेज 575 से होती है। नुज़ूल के क्रम में यह चौथी सूरह है। अरबी पाठ: Tanzil की उस्मानी लिपि। अनुवाद: Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)।
क़ुरआन के किसी भी पेज पर विज्ञापन नहीं है।
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
Al-Muddaththir · आयत 1
يَٰٓأَيُّهَا ٱلْمُدَّثِّرُ
ऐ कपड़े में लिपटने वाले![1]
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[1] नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) पर प्रथम वह़्य के पश्चात् कुछ दिनों तक वह़्य नहीं आई। फिर एक बार आप जा रहे थे कि आकाश से एक आवाज़ सुनी। ऊपर देखा, तो वही फ़रिश्ता जो आपके पास 'ह़िरा' नामी गुफ़ा में आया था आकाश तथा धरती के बीच एक कुर्सी पर विराजमान था। जिससे आप डर गए और धरती पर गिर गए। फिर घर आए और अपनी पत्नी से कहा : मुझे चादर ओढ़ा दो, मुझे चादर ओढ़ा दो। उन्होंने चादर ओढ़ा दी। और अल्लाह ने यह सूरत उतारी। फिर निरंतर वह़्य आने लगी। (सह़ीह़ बुख़ारी : 4925, 4926, सह़ीह़ मुस्लिम : 161) प्रथम वह़्य से आप (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) को नबी बनाया गया। और अब आपपर धर्म के प्रचार का भार रख दिया गया। इन आयतों में आपके माध्यम से मुसलमानों को पवित्र रहने के निर्देश दिए गए हैं।
सूरह Al-Muddaththir 74:1 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 2
قُمْ فَأَنذِرْ
खड़े हो जाओ, फिर सावधान करो।
सूरह Al-Muddaththir 74:2 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 3
وَرَبَّكَ فَكَبِّرْ
तथा अपने पालनहार ही की महिमा का वर्णन करो।
सूरह Al-Muddaththir 74:3 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 4
وَثِيَابَكَ فَطَهِّرْ
तथा अपने कपड़े को पवित्र रखो।
सूरह Al-Muddaththir 74:4 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 5
وَٱلرُّجْزَ فَٱهْجُرْ
और गंदगी (बुतों) से दूर रहो।
सूरह Al-Muddaththir 74:5 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 6
وَلَا تَمْنُن تَسْتَكْثِرُ
तथा उपकार न जताओ (अपनी नेकियों को) अधिक समझ कर।
सूरह Al-Muddaththir 74:6 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 7
وَلِرَبِّكَ فَٱصْبِرْ
और अपने पालनहार ही के लिए धैर्य से काम लो।
सूरह Al-Muddaththir 74:7 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 8
فَإِذَا نُقِرَ فِى ٱلنَّاقُورِ
फिर जब सूर में फूँक[2] मारी जाएगी।
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[2] अर्थात प्रलय के दिन।
सूरह Al-Muddaththir 74:8 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 9
فَذَٰلِكَ يَوْمَئِذٍ يَوْمٌ عَسِيرٌ
तो वह दिन अति भीषण दिन होगा।
सूरह Al-Muddaththir 74:9 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 10
عَلَى ٱلْكَٰفِرِينَ غَيْرُ يَسِيرٍ
काफ़िरों पर आसान न होगा।
सूरह Al-Muddaththir 74:10 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 11
ذَرْنِى وَمَنْ خَلَقْتُ وَحِيدًا
आप मुझे और उसे छोड़ दें, जिसे मैंने अकेला पैदा किया।
सूरह Al-Muddaththir 74:11 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 12
وَجَعَلْتُ لَهُۥ مَالًا مَّمْدُودًا
और मैंने उसे बहुत सारा धन प्रदान किया।
सूरह Al-Muddaththir 74:12 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 13
وَبَنِينَ شُهُودًا
और उपस्थित रहने वाले बेटे[3] दिए।
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[3] जो उसकी सेवा में उपस्थित रहते हैं। कहा गया है कि इससे अभिप्राय वलीद बिन मुग़ीरह है, जिसके दस पुत्र थे।
सूरह Al-Muddaththir 74:13 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 14
وَمَهَّدتُّ لَهُۥ تَمْهِيدًا
और मैंने उसे प्रत्येक प्रकार का संसाधन दिया।
सूरह Al-Muddaththir 74:14 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 15
ثُمَّ يَطْمَعُ أَنْ أَزِيدَ
फिर वह लोभ रखता है कि मैं उसे और अधिक दूँ।
सूरह Al-Muddaththir 74:15 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 16
كَلَّآ إِنَّهُۥ كَانَ لِـَٔايَٰتِنَا عَنِيدًا
कदापि नहीं! निश्चय वह हमारी आयतों का सख़्त विरोधी है।
सूरह Al-Muddaththir 74:16 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 17
سَأُرْهِقُهُۥ صَعُودًا
शीघ्र ही मैं उसे एक कठोर चढ़ाई[4] चढ़ाऊँगा।
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[4] अर्थात कड़ी यातना दूँगा। (इब्ने कसीर)
सूरह Al-Muddaththir 74:17 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 18
إِنَّهُۥ فَكَّرَ وَقَدَّرَ
निःसंदेह उसने सोच-विचार किया और बात बनाई।[5]
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[5] क़ुरआन के संबंध में प्रश्न किया गया तो वह सोचने लगा कि कौन सी बात बनाए और उसके बारे में क्या कहे? (इब्ने कसीर)
सूरह Al-Muddaththir 74:18 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 19
فَقُتِلَ كَيْفَ قَدَّرَ
तो वह मारा जाए! उसने कैसी कैसी बात बनाई?
सूरह Al-Muddaththir 74:19 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 20
ثُمَّ قُتِلَ كَيْفَ قَدَّرَ
फिर मारा जाए! उसने कैसी बात बनाई?
सूरह Al-Muddaththir 74:20 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 21
ثُمَّ نَظَرَ
फिर उसने देखा।
सूरह Al-Muddaththir 74:21 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 22
ثُمَّ عَبَسَ وَبَسَرَ
फिर उसने त्योरी चढ़ाई और मुँह बनाया।
सूरह Al-Muddaththir 74:22 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 23
ثُمَّ أَدْبَرَ وَٱسْتَكْبَرَ
फिर उसने पीठ फेरी और घमंड किया।
सूरह Al-Muddaththir 74:23 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 24
فَقَالَ إِنْ هَٰذَآ إِلَّا سِحْرٌ يُؤْثَرُ
फिर उसने कहा : यह तो मात्र एक जादू है, जो (पहलों से) नक़ल (उद्धृत) किया जाता है।[6]
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[6] अर्थात मुह़म्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने यह किसी से सीख लिया है। कहा जाता है कि वलीद बिन मुग़ीरह ने अबू जह्ल से कहा था कि लोगों में क़ुरआन के जादू होने का प्रचार किया जाए।
सूरह Al-Muddaththir 74:24 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 25
إِنْ هَٰذَآ إِلَّا قَوْلُ ٱلْبَشَرِ
यह तो मात्र मनुष्य[7] की वाणी है।
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[7] अर्थात अल्लाह की वाणी नहीं है।
सूरह Al-Muddaththir 74:25 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 26
سَأُصْلِيهِ سَقَرَ
मैं उसे शीघ्र ही 'सक़र' (जहन्नम) में झोंक दूँगा।
सूरह Al-Muddaththir 74:26 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 27
وَمَآ أَدْرَىٰكَ مَا سَقَرُ
और आपको किस चीज़ ने अवगत कराया कि 'सक़र' (जहन्नम) क्या है?
सूरह Al-Muddaththir 74:27 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 28
لَا تُبْقِى وَلَا تَذَرُ
वह न शेष रखेगी और न छोड़ेगी।
सूरह Al-Muddaththir 74:28 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 29
لَوَّاحَةٌ لِّلْبَشَرِ
वह खाल को झुलस देने वाली है।
सूरह Al-Muddaththir 74:29 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 30
عَلَيْهَا تِسْعَةَ عَشَرَ
उसपर उन्नीस (फ़रिश्ते) नियुक्त हैं।
सूरह Al-Muddaththir 74:30 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 31
وَمَا جَعَلْنَآ أَصْحَٰبَ ٱلنَّارِ إِلَّا مَلَٰٓئِكَةً وَمَا جَعَلْنَا عِدَّتَهُمْ إِلَّا فِتْنَةً لِّلَّذِينَ كَفَرُوا۟ لِيَسْتَيْقِنَ ٱلَّذِينَ أُوتُوا۟ ٱلْكِتَٰبَ وَيَزْدَادَ ٱلَّذِينَ ءَامَنُوٓا۟ إِيمَٰنًا وَلَا يَرْتَابَ ٱلَّذِينَ أُوتُوا۟ ٱلْكِتَٰبَ وَٱلْمُؤْمِنُونَ وَلِيَقُولَ ٱلَّذِينَ فِى قُلُوبِهِم مَّرَضٌ وَٱلْكَٰفِرُونَ مَاذَآ أَرَادَ ٱللَّهُ بِهَٰذَا مَثَلًا كَذَٰلِكَ يُضِلُّ ٱللَّهُ مَن يَشَآءُ وَيَهْدِى مَن يَشَآءُ وَمَا يَعْلَمُ جُنُودَ رَبِّكَ إِلَّا هُوَ وَمَا هِىَ إِلَّا ذِكْرَىٰ لِلْبَشَرِ
और हमने जहन्नम के रक्षक फ़रिश्ते ही बनाए हैं और उनकी संख्या को काफ़िरों के लिए परीक्षण बनाया है। ताकि अह्ले किताब[8] विश्वास कर लें और ईमान वाले ईमान में आगे बढ़ जाएँ। और किताब वाले एवं ईमान वाले किसी संदेह में न पड़ें। और ताकि वे लोग जिनके दिलों में रोग है और वे लोग जो काफ़िर[9] हैं, यह कहें कि इस उदाहरण से अल्लाह का क्या तात्पर्य है? ऐसे ही, अल्लाह जिसे चाहता है गुमराह करता है और जिसे चाहता है सीधा मार्ग दिखाता है। और आपके पालनहार की सेनाओं को उसके सिवा कोई नहीं जानता। और यह तो केवल मनुष्य के लिए उपदेश है।
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[8] क्योंकि यहूदियों तथा ईसाइयों की पुस्तकों में भी नरक के अधिकारियों की यही संख्या बताई गई है। [9] जब क़ुरैश ने नरक के अधिकारियों की चर्चा सुनी, तो अबू जह्ल ने कहा : ऐ क़ुरैश के समूह! क्या तुम में से दस-दस लोग, एक-एक फ़रिश्ते के लिए काफ़ी नहीं हैं? और एक व्यक्ति ने जिसे अपने बल पर बड़ा गर्व था कहा कि 17 को मैं अकेला देख लूँगा। और तुम सब मिलकर दो को देख लेना। (इब्ने कसीर)
सूरह Al-Muddaththir 74:31 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 32
كَلَّا وَٱلْقَمَرِ
कदापि नहीं, क़सम है चाँद की!
सूरह Al-Muddaththir 74:32 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 33
وَٱلَّيْلِ إِذْ أَدْبَرَ
तथा रात की, जब वह जाने लगे!
सूरह Al-Muddaththir 74:33 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 34
وَٱلصُّبْحِ إِذَآ أَسْفَرَ
और सुबह की, जब वह प्रकाशित हो जाए!
सूरह Al-Muddaththir 74:34 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 35
إِنَّهَا لَإِحْدَى ٱلْكُبَرِ
निःसंदेह वह (जहन्नम) निश्चय बहुत बड़ी चीज़ों[10] में से एक है।
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[10] अर्थात जैसे रात्रि के पश्चात दिन होता है, उसी प्रकार कर्मों का भी परिणाम सामने आना है। और दुष्कर्मों का परिणाम नरक है।
सूरह Al-Muddaththir 74:35 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 36
نَذِيرًا لِّلْبَشَرِ
मनुष्य के लिए डराने वाली है।
सूरह Al-Muddaththir 74:36 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 37
لِمَن شَآءَ مِنكُمْ أَن يَتَقَدَّمَ أَوْ يَتَأَخَّرَ
तुम में से उसके लिए, जो आगे बढ़ना चाहे अथवा पीछे हटना चाहे।[11]
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[11] अर्थात आज्ञापालन द्वारा अग्रसर हो जाए, अथवा अवज्ञा करके पीछे रह जाए।
सूरह Al-Muddaththir 74:37 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 38
كُلُّ نَفْسٍۭ بِمَا كَسَبَتْ رَهِينَةٌ
प्रत्येक व्यक्ति उसके बदले जो उसने कमाया, गिरवी[12] रखा हुआ है।
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[12] यदि सत्कर्म किया, तो मुक्त हो जाएगा।
सूरह Al-Muddaththir 74:38 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 39
إِلَّآ أَصْحَٰبَ ٱلْيَمِينِ
सिवाय दाहिने वालों के।
सूरह Al-Muddaththir 74:39 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 40
فِى جَنَّٰتٍ يَتَسَآءَلُونَ
वे जन्नतों में एक-दूसरे से पूछेंगे।
सूरह Al-Muddaththir 74:40 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 41
عَنِ ٱلْمُجْرِمِينَ
अपराधियों के बारे में।
सूरह Al-Muddaththir 74:41 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 42
مَا سَلَكَكُمْ فِى سَقَرَ
तुम्हें किस चीज़ ने जहन्नम में डाला?
सूरह Al-Muddaththir 74:42 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 43
قَالُوا۟ لَمْ نَكُ مِنَ ٱلْمُصَلِّينَ
वे कहेंगे : हम नमाज़ पढ़ने वालों में से न थे।
सूरह Al-Muddaththir 74:43 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 44
وَلَمْ نَكُ نُطْعِمُ ٱلْمِسْكِينَ
और न हम निर्धन को खाना खिलाते थे।
सूरह Al-Muddaththir 74:44 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 45
وَكُنَّا نَخُوضُ مَعَ ٱلْخَآئِضِينَ
और हम बेहूदा बहस करने वालों के साथ मिलकर व्यर्थ बहस किया करते थे।
सूरह Al-Muddaththir 74:45 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 46
وَكُنَّا نُكَذِّبُ بِيَوْمِ ٱلدِّينِ
और हम बदले के दिन को झुठलाया करते थे।
सूरह Al-Muddaththir 74:46 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 47
حَتَّىٰٓ أَتَىٰنَا ٱلْيَقِينُ
यहाँ तक कि मौत हमारे पास आ गई।
सूरह Al-Muddaththir 74:47 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 48
فَمَا تَنفَعُهُمْ شَفَٰعَةُ ٱلشَّٰفِعِينَ
तो उन्हें सिफ़ारिश करने वालों की सिफ़ारिश लाभ नहीं देगी।[13]
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[13] अर्थात नबियों और फ़रिश्तों इत्यादि की। किंतु जिससे अल्लाह प्रसन्न हो और उसके लिए सिफ़ारिश की अनुमति दे।
सूरह Al-Muddaththir 74:48 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 49
فَمَا لَهُمْ عَنِ ٱلتَّذْكِرَةِ مُعْرِضِينَ
तो उन्हें क्या हो गया है कि उपदेश से मुँह फेर रहे हैं?
सूरह Al-Muddaththir 74:49 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 50
كَأَنَّهُمْ حُمُرٌ مُّسْتَنفِرَةٌ
जैसे वे सख़्त बिदकने वाले गधे हैं।
सूरह Al-Muddaththir 74:50 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 51
فَرَّتْ مِن قَسْوَرَةٍۭ
जो शेर से भागे हैं।
सूरह Al-Muddaththir 74:51 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 52
بَلْ يُرِيدُ كُلُّ ٱمْرِئٍ مِّنْهُمْ أَن يُؤْتَىٰ صُحُفًا مُّنَشَّرَةً
बल्कि उनमें से प्रत्येक व्यक्ति चाहता है कि उसे खुली पुस्तकें[14] दी जाएँ।
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[14] अर्थात वे चाहते हैं कि प्रत्येक के ऊपर वैसे ही पुस्तक उतारी जाए, जैसे मुह़म्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) पर उतारी गई है। तब वे ईमान लाएँगे। (इब्ने कसीर)
सूरह Al-Muddaththir 74:52 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 53
كَلَّا بَل لَّا يَخَافُونَ ٱلْـَٔاخِرَةَ
ऐसा कदापि नहीं हो सकता, बल्कि वे आख़िरत से नहीं डरते।
सूरह Al-Muddaththir 74:53 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 54
كَلَّآ إِنَّهُۥ تَذْكِرَةٌ
हरगिज़ नहीं, निश्चय यह (क़ुरआन) एक उपदेश (याददेहानी) है।
सूरह Al-Muddaththir 74:54 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 55
فَمَن شَآءَ ذَكَرَهُۥ
अतः जो चाहे, उससे नसीहत प्राप्त करे।
सूरह Al-Muddaththir 74:55 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Muddaththir · आयत 56
وَمَا يَذْكُرُونَ إِلَّآ أَن يَشَآءَ ٱللَّهُ هُوَ أَهْلُ ٱلتَّقْوَىٰ وَأَهْلُ ٱلْمَغْفِرَةِ
और वे नसीहत प्राप्त नहीं कर सकते, परंतु यह कि अल्लाह चाहे। वही इस योग्य है कि उससे डरा जाए और वही इस योग्य है कि क्षमा करे।
सूरह Al-Muddaththir 74:56 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सूरह Al-Muddaththir में कितनी आयतें हैं?
56 आयतें। Al-Muddaththir क़ुरआन की 74वीं सूरह है, और यह मक्की है।
सूरह Al-Muddaththir किस पारे में है?
पारा 29। इसकी पहली आयत मदीना मुसहफ़ के पेज 575 पर है।
अरबी मूल पाठ और अनुवाद कहाँ से लिए गए हैं?
अरबी मूल पाठ Tanzil का उस्मानी लिपि वाला पाठ (संस्करण 1.1) है। अनुवाद: Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)। दोनों को प्रकाशित रूप में, बिना किसी बदलाव के दिखाया गया है।
पाठ के स्रोत
-
अरबी मूल पाठ · Tanzil Project (tanzil.net), उस्मानी लिपि का पाठ, संस्करण 1.1, CC BY 3.0, बिना बदलाव के कॉपी किया गया
-
अनुवाद · Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com v1.1.5
-
पारे और पेज · Tanzil Quran Metadata 1.0 (मदीना मुसहफ़, 604 पेज), CC BY 3.0