सूरह Al-Qadr
5 आयतें · मक्की · पारा 30 · पेज 598
سورة القدر
संक्षेप में
सूरह Al-Qadr क़ुरआन की 97वीं सूरह है; यह मक्की है और इसमें 5 आयतें हैं। इसकी शुरुआत पारा 30 में, मदीना मुसहफ़ के पेज 598 से होती है। नुज़ूल के क्रम में यह 25वीं सूरह है। अरबी पाठ: Tanzil की उस्मानी लिपि। अनुवाद: Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)।
क़ुरआन के किसी भी पेज पर विज्ञापन नहीं है।
بِّسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
Al-Qadr · आयत 1
إِنَّآ أَنزَلْنَٰهُ فِى لَيْلَةِ ٱلْقَدْرِ
निःसंदेह हमने इस (क़ुरआन) को क़द्र की रात (महिमा वाली रात) में उतारा।
सूरह Al-Qadr 97:1 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Qadr · आयत 2
وَمَآ أَدْرَىٰكَ مَا لَيْلَةُ ٱلْقَدْرِ
और आपको क्या मालूम कि क़द्र की रात क्या है?
सूरह Al-Qadr 97:2 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Qadr · आयत 3
لَيْلَةُ ٱلْقَدْرِ خَيْرٌ مِّنْ أَلْفِ شَهْرٍ
क़द्र की रात हज़ार महीनों से उत्तम है।[1]
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[1] हज़ार मास से उत्तम होने का अर्थ यह कि इस शुभ रात्रि में इबादत की बहुत बड़ी प्रधानता है। अबू हुरैरह (रज़ियल्लाहु अन्हु) से रिवायत है कि जो व्यक्ति इस रात में ईमान (सत्य विश्वास) के साथ तथा पुण्य की निय्यत से इबादत करे, तो उसके सभी पहले के पाप क्षमा कर दिए जाते हैं। (देखिए : सह़ीह़ बुख़ारी, ह़दीस संख्या : 35, तथा सह़ीह़ मुस्लिम, ह़दीस संख्या : 760)
सूरह Al-Qadr 97:3 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Qadr · आयत 4
تَنَزَّلُ ٱلْمَلَٰٓئِكَةُ وَٱلرُّوحُ فِيهَا بِإِذْنِ رَبِّهِم مِّن كُلِّ أَمْرٍ
उसमें फ़रिश्ते तथा रूह (जिबरील) अपने पालनहार की अनुमति से हर आदेश के साथ उतरते हैं।[2]
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[2] 'रूह़' से अभिप्राय जिब्रील अलैहिस्सलाम हैं। उनकी प्रधानता के कारण सभी फ़रिश्तों से उनकी अलग चर्चा की गई है। और यह भी बताया गया है कि वे स्वयं नहीं बल्कि अपने पालनहार की आज्ञा से ही उतरते हैं।
सूरह Al-Qadr 97:4 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Qadr · आयत 5
سَلَٰمٌ هِىَ حَتَّىٰ مَطْلَعِ ٱلْفَجْرِ
वह रात फ़ज्र उदय होने तक सर्वथा सलामती (शांति) है।[3]
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[3] इसका अर्थ यह है कि संध्या से भोर तक यह रात्रि सर्वथा शुभ तथा शांतिमय होती है। सह़ीह़ ह़दीसों से स्पष्ट होता है कि यह शुभ रात्रि रमज़ान की अंतिम दस रातों में से कोई एक रात है। इसलिए हमारे नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम इन दस रातों को अल्लाह की उपासना में बिताते थे।
सूरह Al-Qadr 97:5 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सूरह Al-Qadr में कितनी आयतें हैं?
5 आयतें। Al-Qadr क़ुरआन की 97वीं सूरह है, और यह मक्की है।
सूरह Al-Qadr किस पारे में है?
पारा 30। इसकी पहली आयत मदीना मुसहफ़ के पेज 598 पर है।
अरबी मूल पाठ और अनुवाद कहाँ से लिए गए हैं?
अरबी मूल पाठ Tanzil का उस्मानी लिपि वाला पाठ (संस्करण 1.1) है। अनुवाद: Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)। दोनों को प्रकाशित रूप में, बिना किसी बदलाव के दिखाया गया है।
पाठ के स्रोत
-
अरबी मूल पाठ · Tanzil Project (tanzil.net), उस्मानी लिपि का पाठ, संस्करण 1.1, CC BY 3.0, बिना बदलाव के कॉपी किया गया
-
अनुवाद · Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com v1.1.5
-
पारे और पेज · Tanzil Quran Metadata 1.0 (मदीना मुसहफ़, 604 पेज), CC BY 3.0