मुख्य सामग्री पर जाएँ
108

सूरह Al-Kawthar

3 आयतें · मक्की · पारा 30 · पेज 602

سورة الكوثر

संक्षेप में

सूरह Al-Kawthar क़ुरआन की 108वीं सूरह है; यह मक्की है और इसमें 3 आयतें हैं। इसकी शुरुआत पारा 30 में, मदीना मुसहफ़ के पेज 602 से होती है। नुज़ूल के क्रम में यह 15वीं सूरह है। अरबी पाठ: Tanzil की उस्मानी लिपि। अनुवाद: Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)।

अपडेट
मूल पाठ
उस्मानी लिपि (Tanzil)
अनुवाद
Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
3 / 5

क़ुरआन के किसी भी पेज पर विज्ञापन नहीं है।

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

108:1

Al-Kawthar · आयत 1

إِنَّآ أَعْطَيْنَٰكَ ٱلْكَوْثَرَ

(ऐ नबी!) हमने आपको कौसर प्रदान किया है।[1]

अनुवादक की टिप्पणियाँ

[1] कौसर का अर्थ है बहुत ज़्यादा और अत्यधिक भलाई। और नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने फरमाया कि कौसर एक ह़ौज़ (कुंड) है, जो मुझे परलोक में प्रदान किया जाएगा। जब प्रत्येक व्यक्ति प्यास-प्यास कर रहा होगा और आपकी उम्मत आपके पास आएगी, आप पहले ही से वहाँ उपस्थित होंगे और आप उन्हें उससे पिलाएँगे, जिसका जल दूध से उजला और मधु से अधिक मधुर होगा। उसकी भूमि कस्तूरी होगी, उसकी सीमा और बरतनों का सविस्तार वर्णन ह़दीसों में आया है।

सूरह Al-Kawthar 108:1 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

108:2

Al-Kawthar · आयत 2

فَصَلِّ لِرَبِّكَ وَٱنْحَرْ

तो आप अपने पालनहार ही के लिए नमाज़ पढ़ें तथा क़ुर्बानी करें।[2]

अनुवादक की टिप्पणियाँ

[2] इस आयत में नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) और आपके माध्यम से सभी मुसलमानों से कहा जा रहा है कि जब समस्त भलाइयाँ तुम्हारे पालनहार ही ने प्रदान की हैं, तो तुम भी मात्र उसी की पूजा करो और बलि भी उसी के लिए दो। मूर्तिपूजकों की भाँति देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना न करो और न उनके लिए बलि दो। वे तुम्हें कोई लाभ और हानि देने का सामर्थ्य नहीं रखते।

सूरह Al-Kawthar 108:2 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

108:3

Al-Kawthar · आयत 3

إِنَّ شَانِئَكَ هُوَ ٱلْأَبْتَرُ

निःसंदेह आपका शत्रु ही बे नाम व निशान है।[3]

अनुवादक की टिप्पणियाँ

[3] आयत संख्या 3 में 'अब्तर' का शब्द प्रयोग हुआ है। जिसका अर्थ है जड़ से अलग कर देना जिसके बाद कोई पेड़ सूख जाता है। और इस शब्द का प्रयोग उसके लिए भी किया जाता है जो अपनी जाति से अलग हो जाए, या जिसका कोई पुत्र जीवित न रह जाए, और उसके निधन के बाद उसका कोई नाम लेवा न हो। इस आयत में जो भविष्यवाणी की गई है, वह सत्य सिद्ध होकर पूरे मानव संसार को इस्लाम और क़ुरआन पर विचार करने के लिए बाध्य कर रही है। (इब्ने कसीर)

सूरह Al-Kawthar 108:3 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सूरह Al-Kawthar में कितनी आयतें हैं?

3 आयतें। Al-Kawthar क़ुरआन की 108वीं सूरह है, और यह मक्की है।

सूरह Al-Kawthar किस पारे में है?

पारा 30। इसकी पहली आयत मदीना मुसहफ़ के पेज 602 पर है।

अरबी मूल पाठ और अनुवाद कहाँ से लिए गए हैं?

अरबी मूल पाठ Tanzil का उस्मानी लिपि वाला पाठ (संस्करण 1.1) है। अनुवाद: Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)। दोनों को प्रकाशित रूप में, बिना किसी बदलाव के दिखाया गया है।

पाठ के स्रोत

  • अरबी मूल पाठ · Tanzil Project (tanzil.net), उस्मानी लिपि का पाठ, संस्करण 1.1, CC BY 3.0, बिना बदलाव के कॉपी किया गया

  • अनुवाद · Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com v1.1.5

  • पारे और पेज · Tanzil Quran Metadata 1.0 (मदीना मुसहफ़, 604 पेज), CC BY 3.0