मुख्य सामग्री पर जाएँ
107

सूरह Al-Ma'un

7 आयतें · मक्की · पारा 30 · पेज 602

سورة الماعون

संक्षेप में

सूरह Al-Ma'un क़ुरआन की 107वीं सूरह है; यह मक्की है और इसमें 7 आयतें हैं। इसकी शुरुआत पारा 30 में, मदीना मुसहफ़ के पेज 602 से होती है। नुज़ूल के क्रम में यह 17वीं सूरह है। अरबी पाठ: Tanzil की उस्मानी लिपि। अनुवाद: Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)।

अपडेट
मूल पाठ
उस्मानी लिपि (Tanzil)
अनुवाद
Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
3 / 5

क़ुरआन के किसी भी पेज पर विज्ञापन नहीं है।

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

107:1

Al-Ma'un · आयत 1

أَرَءَيْتَ ٱلَّذِى يُكَذِّبُ بِٱلدِّينِ

(ऐ नबी!) क्या आपने उसे देखा, जो बदले के दिन को झुठलाता है?

सूरह Al-Ma'un 107:1 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

107:2

Al-Ma'un · आयत 2

فَذَٰلِكَ ٱلَّذِى يَدُعُّ ٱلْيَتِيمَ

तो यही है, जो अनाथ (यतीम) को धक्के देता है।

सूरह Al-Ma'un 107:2 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

107:3

Al-Ma'un · आयत 3

وَلَا يَحُضُّ عَلَىٰ طَعَامِ ٱلْمِسْكِينِ

तथा ग़रीब को खाना खिलाने के लिए प्रोत्साहित नहीं करता है।[1]

अनुवादक की टिप्पणियाँ

[1] (2-3) इन आयतों में उन काफ़िरों (अधर्मियों) की दशा बताई गई है जो परलोक का इनकार करते थे।

सूरह Al-Ma'un 107:3 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

107:4

Al-Ma'un · आयत 4

فَوَيْلٌ لِّلْمُصَلِّينَ

तो विनाश है उन नमाज़ियों के लिए,[2]

अनुवादक की टिप्पणियाँ

[2] इन आयतों में उन मुनाफ़िक़ों की दशा का वर्णन किया गया है, जो ऊपर से मुसलमान हैं परंतु उनके दिलों में परलोक और प्रतिकार का विश्वास नहीं है। इन दोनों प्रकारों के आचरण और स्वभाव को बयान करने से अभिप्राय यह बताना है कि इनसान में सदाचार की भावना परलोक पर विश्वास के बिना उत्पन्न नहीं हो सकती। और इस्लाम परलोक का सह़ीह विश्वास देकर इनसानों में अनाथों और ग़रीबों की सहायता की भावना पैदा करता है और उसे उदार तथा परोपकारी बनाता है।

सूरह Al-Ma'un 107:4 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

107:5

Al-Ma'un · आयत 5

ٱلَّذِينَ هُمْ عَن صَلَاتِهِمْ سَاهُونَ

जो अपनी नमाज़ से लापरवाह हैं।

सूरह Al-Ma'un 107:5 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

107:6

Al-Ma'un · आयत 6

ٱلَّذِينَ هُمْ يُرَآءُونَ

वे जो दिखावा करते हैं।

सूरह Al-Ma'un 107:6 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

107:7

Al-Ma'un · आयत 7

وَيَمْنَعُونَ ٱلْمَاعُونَ

तथा साधारण बरतने की चीज़ भी माँगने से नहीं देते।[3]

अनुवादक की टिप्पणियाँ

[3] आयत संख्या 7 में मामूली चाज़ के लिए 'माऊन' शब्द का प्रयोग हुआ है। जिसका अर्थ है साधारण माँगने के सामान जैसे पानी, आग, नमक, डोल आदि। और आयत का अभिप्राय यह है कि आख़िरत का इनकार किसी व्यक्ति को इतना तंगदिल बना देता है कि वह साधारण उपकार के लिए भी तैयार नहीं होता।

सूरह Al-Ma'un 107:7 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सूरह Al-Ma'un में कितनी आयतें हैं?

7 आयतें। Al-Ma'un क़ुरआन की 107वीं सूरह है, और यह मक्की है।

सूरह Al-Ma'un किस पारे में है?

पारा 30। इसकी पहली आयत मदीना मुसहफ़ के पेज 602 पर है।

अरबी मूल पाठ और अनुवाद कहाँ से लिए गए हैं?

अरबी मूल पाठ Tanzil का उस्मानी लिपि वाला पाठ (संस्करण 1.1) है। अनुवाद: Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)। दोनों को प्रकाशित रूप में, बिना किसी बदलाव के दिखाया गया है।

पाठ के स्रोत

  • अरबी मूल पाठ · Tanzil Project (tanzil.net), उस्मानी लिपि का पाठ, संस्करण 1.1, CC BY 3.0, बिना बदलाव के कॉपी किया गया

  • अनुवाद · Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com v1.1.5

  • पारे और पेज · Tanzil Quran Metadata 1.0 (मदीना मुसहफ़, 604 पेज), CC BY 3.0