मुख्य सामग्री पर जाएँ
102

सूरह At-Takathur

8 आयतें · मक्की · पारा 30 · पेज 600

سورة التكاثر

संक्षेप में

सूरह At-Takathur क़ुरआन की 102वीं सूरह है; यह मक्की है और इसमें 8 आयतें हैं। इसकी शुरुआत पारा 30 में, मदीना मुसहफ़ के पेज 600 से होती है। नुज़ूल के क्रम में यह 16वीं सूरह है। अरबी पाठ: Tanzil की उस्मानी लिपि। अनुवाद: Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)।

अपडेट
मूल पाठ
उस्मानी लिपि (Tanzil)
अनुवाद
Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
3 / 5

क़ुरआन के किसी भी पेज पर विज्ञापन नहीं है।

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

102:1

At-Takathur · आयत 1

أَلْهَىٰكُمُ ٱلتَّكَاثُرُ

तुम्हें (धन, संतान की) बहुतायत पर गर्व ने ग़ाफ़िल कर दिया।

सूरह At-Takathur 102:1 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

102:2

At-Takathur · आयत 2

حَتَّىٰ زُرْتُمُ ٱلْمَقَابِرَ

यहाँ तक कि तुम क़ब्रिस्तान जा पहुँचे।[1]

अनुवादक की टिप्पणियाँ

[1] (1-2) इन दोनों आयतों में उनको सावधान किया गया है, जो सांसारिक धन ही को सब कुछ समझते हैं और उसे अधिकाधिक प्राप्त करने की धुन उनपर ऐसी सवार है कि मौत के पार क्या होगा, इसे सोचते ही नहीं। कुछ तो धन की देवी बनाकर उसे पूजते हैं।

सूरह At-Takathur 102:2 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

102:3

At-Takathur · आयत 3

كَلَّا سَوْفَ تَعْلَمُونَ

कदापि नहीं, तुम शीघ्र ही जान लोगे।

सूरह At-Takathur 102:3 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

102:4

At-Takathur · आयत 4

ثُمَّ كَلَّا سَوْفَ تَعْلَمُونَ

फिर कदापि नहीं, तुम शीघ्र ही जान लोगे।

सूरह At-Takathur 102:4 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

102:5

At-Takathur · आयत 5

كَلَّا لَوْ تَعْلَمُونَ عِلْمَ ٱلْيَقِينِ

कदापि नहीं, यदि तुम निश्चित ज्ञान के साथ जान लेते (तो ऐसा न करते)।[2]

अनुवादक की टिप्पणियाँ

[2] (3-5) इन आयतों में सावधान किया गया है कि मौत के पार क्या है? उन्हें आँख बंद करते ही इसका ज्ञान हो जाएगा। यदि आज तुम्हें इस का विश्वास होता, तो अपने भविष्य की ओर से निश्चिन्त न होते। और तुम पर धन प्राप्ति की धुन इतनी सवार न होती।

सूरह At-Takathur 102:5 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

102:6

At-Takathur · आयत 6

لَتَرَوُنَّ ٱلْجَحِيمَ

निश्चय तुम अवश्य जहन्नम को देखोगे।

सूरह At-Takathur 102:6 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

102:7

At-Takathur · आयत 7

ثُمَّ لَتَرَوُنَّهَا عَيْنَ ٱلْيَقِينِ

फिर निश्चय तुम उसे अवश्य विश्वास की आँख से देखोगे।

सूरह At-Takathur 102:7 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

102:8

At-Takathur · आयत 8

ثُمَّ لَتُسْـَٔلُنَّ يَوْمَئِذٍ عَنِ ٱلنَّعِيمِ

फिर निश्चय तुम उस दिन नेमतों के बारे में अवश्य पूछे जाओगे।[3]

अनुवादक की टिप्पणियाँ

[3] (6-8) इन आयतों में सूचित किया गया है कि तुम नरक के होने का विश्वास करो या न करो, वह दिन आकर रहेगा जब तुम उसको अपनी आँखों से देख लोगे। उस समय तुम्हें इसका पूरा विश्वास हो जाएगा। परंतु वह दिन कर्म का नहीं ह़िसाब देने का दिन होगा। और तुम्हें प्रत्येक अनुकंपा (नेमत) के बारे में अल्लाह के सामने जवाबदेही करनी होगी। (अह़्सनुल बयान)

सूरह At-Takathur 102:8 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सूरह At-Takathur में कितनी आयतें हैं?

8 आयतें। At-Takathur क़ुरआन की 102वीं सूरह है, और यह मक्की है।

सूरह At-Takathur किस पारे में है?

पारा 30। इसकी पहली आयत मदीना मुसहफ़ के पेज 600 पर है।

अरबी मूल पाठ और अनुवाद कहाँ से लिए गए हैं?

अरबी मूल पाठ Tanzil का उस्मानी लिपि वाला पाठ (संस्करण 1.1) है। अनुवाद: Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)। दोनों को प्रकाशित रूप में, बिना किसी बदलाव के दिखाया गया है।

पाठ के स्रोत

  • अरबी मूल पाठ · Tanzil Project (tanzil.net), उस्मानी लिपि का पाठ, संस्करण 1.1, CC BY 3.0, बिना बदलाव के कॉपी किया गया

  • अनुवाद · Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com v1.1.5

  • पारे और पेज · Tanzil Quran Metadata 1.0 (मदीना मुसहफ़, 604 पेज), CC BY 3.0