मुख्य सामग्री पर जाएँ
99

सूरह Az-Zalzalah

8 आयतें · मदनी · पारा 30 · पेज 599

سورة الزلزلة

संक्षेप में

सूरह Az-Zalzalah क़ुरआन की 99वीं सूरह है; यह मदनी है और इसमें 8 आयतें हैं। इसकी शुरुआत पारा 30 में, मदीना मुसहफ़ के पेज 599 से होती है। नुज़ूल के क्रम में यह 93वीं सूरह है। अरबी पाठ: Tanzil की उस्मानी लिपि। अनुवाद: Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)।

अपडेट
मूल पाठ
उस्मानी लिपि (Tanzil)
अनुवाद
Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
3 / 5

क़ुरआन के किसी भी पेज पर विज्ञापन नहीं है।

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

99:1

Az-Zalzalah · आयत 1

إِذَا زُلْزِلَتِ ٱلْأَرْضُ زِلْزَالَهَا

जब धरती को पूरी तरह झंझोड़ दिया जाएगा।

सूरह Az-Zalzalah 99:1 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

99:2

Az-Zalzalah · आयत 2

وَأَخْرَجَتِ ٱلْأَرْضُ أَثْقَالَهَا

तथा धरती अपने बोझ बाहर निकाल देगी।

सूरह Az-Zalzalah 99:2 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

99:3

Az-Zalzalah · आयत 3

وَقَالَ ٱلْإِنسَٰنُ مَا لَهَا

और इनसान कहेगा कि इसे क्या हो गया?

सूरह Az-Zalzalah 99:3 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

99:4

Az-Zalzalah · आयत 4

يَوْمَئِذٍ تُحَدِّثُ أَخْبَارَهَا

उस दिन वह अपनी खबरें बयान करेगी।

सूरह Az-Zalzalah 99:4 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

99:5

Az-Zalzalah · आयत 5

بِأَنَّ رَبَّكَ أَوْحَىٰ لَهَا

क्योंकि तेरे पालनहार ने उसे इसका आदेश दिया होगा।

सूरह Az-Zalzalah 99:5 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

99:6

Az-Zalzalah · आयत 6

يَوْمَئِذٍ يَصْدُرُ ٱلنَّاسُ أَشْتَاتًا لِّيُرَوْا۟ أَعْمَٰلَهُمْ

उस दिन लोग अलग-अलग होकर लौटेंगे, ताकि उन्हें उनके कर्म दिखाए जाएँ।[1]

अनुवादक की टिप्पणियाँ

[1] (1-6) इन आयतों में बताया गया है कि जब प्रलय (क़ियामत) का भूकंप आएगा, तो धरती के भीतर जो कुछ भी है, सब उगल कर बाहर फेंक देगी। यह सब कुछ ऐसे होगा कि जीवित होने के पश्चात् सभी को आश्चर्य होगा कि यह क्या हो रहा है? उस दिन यह निर्जीव धरती प्रत्येक व्यक्ति के कर्मों की गवाही देगी कि किसने क्या-क्या कर्म किए हैं। यद्पि अल्लाह सबके कर्मों को जानता है, फिर भी उसका निर्णय गवाहियों से प्रमाणित करके होगा।

सूरह Az-Zalzalah 99:6 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

99:7

Az-Zalzalah · आयत 7

فَمَن يَعْمَلْ مِثْقَالَ ذَرَّةٍ خَيْرًا يَرَهُۥ

तो जिसने एक कण के बराबर भी नेकी की होगी, उसे देख लेगा।

सूरह Az-Zalzalah 99:7 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

99:8

Az-Zalzalah · आयत 8

وَمَن يَعْمَلْ مِثْقَالَ ذَرَّةٍ شَرًّا يَرَهُۥ

और जिसने एक कण के बराबर भी बुराई की होगी, उसे देख लेगा।[2]

अनुवादक की टिप्पणियाँ

[2] (7-8) इन आयतों का अर्थ यह है कि प्रत्येक व्यक्ति अकेला आएगा, परिवार और साथी सब बिखर जाएँगे। दूसरा अर्थ यह भी हो सकता है कि इस संसार में जो किसी भी युग में मरे थे सभी दलों में चले आ रहे होंगे, और सबको अपने किए हुए कर्म दिखाए जाएँगे। और कर्मानुसार पुण्य और पाप का बदला दिया जाएगा। और किसी का पुणय और पाप छिपा नहीं रहेगा।

सूरह Az-Zalzalah 99:8 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सूरह Az-Zalzalah में कितनी आयतें हैं?

8 आयतें। Az-Zalzalah क़ुरआन की 99वीं सूरह है, और यह मदनी है।

सूरह Az-Zalzalah किस पारे में है?

पारा 30। इसकी पहली आयत मदीना मुसहफ़ के पेज 599 पर है।

अरबी मूल पाठ और अनुवाद कहाँ से लिए गए हैं?

अरबी मूल पाठ Tanzil का उस्मानी लिपि वाला पाठ (संस्करण 1.1) है। अनुवाद: Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)। दोनों को प्रकाशित रूप में, बिना किसी बदलाव के दिखाया गया है।

पाठ के स्रोत

  • अरबी मूल पाठ · Tanzil Project (tanzil.net), उस्मानी लिपि का पाठ, संस्करण 1.1, CC BY 3.0, बिना बदलाव के कॉपी किया गया

  • अनुवाद · Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com v1.1.5

  • पारे और पेज · Tanzil Quran Metadata 1.0 (मदीना मुसहफ़, 604 पेज), CC BY 3.0