मुख्य सामग्री पर जाएँ

शौचालय में प्रवेश करने और उससे बाहर निकलने के अज़कार

1 हदीस · रावी और दर्जे के साथ · HadeethEnc.com से

संक्षेप में

यहाँ “शौचालय में प्रवेश करने और उससे बाहर निकलने के अज़कार” विषय पर 1 हदीस है; उसके साथ अरबी मूल पाठ, अनुवाद, रावी और दर्जा है। हदीसों का पाठ, अनुवाद और व्याख्या HadeethEnc.com (अनुवादित हदीसों का विश्वकोश) से हूबहू लिए गए हैं, और जाँच के लिए हर हदीस के मूल पेज का लिंक दिया गया है।

अपडेट
स्रोत
HadeethEnc.com

इन शौच के स्थानों में शैतान तथा जिन्न उपस्थित रहते हैं, अतः, जब तुममें से कोई शौच के स्थान में आए, तो कहे: मैं नापाक जिन्नों और नापाक जिन्नियों से अल्लाह की शरण में आता हूँ

हदीस 1

عن زيد بن أرقم رضي الله عنه ، عن رسول الله صلى الله عليه وسلم قال:«إنَّ هذه الحُشُوشَ مُحْتَضَرَةٌ، فإذا أتى أحدُكم الخَلَاءَ فَلْيَقُلْ: أعوذُ باللهِ مِنَ الخُبُثِ والخَبَائث».

ज़ैद बिन अरक़म (रज़ियल्लाहु अनहु) कहते हैं कि अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने फ़रमाया: इन शौच के स्थानों में शैतान तथा जिन्न उपस्थित रहते हैं। अतः, जब तुममें से कोई शौच के स्थान में आए, तो यह दुआ पढ़े: أعوذُ باللهِ مِنَ الخُبُثِ والخَبَائث अर्थात, मैं नापाक जिन्नों और नापाक जिन्नियों (की बुराइयों से) से अल्लाह की शरण में आता हूँ।

रिवायत: इसे इब्ने माजा ने रिवायत किया है । - इसे अबू दाऊद ने रिवायत किया है। - इसे अह़मद ने रिवायत किया है। हदीस का दर्जा: सह़ीह़ HadeethEnc.com #10571

व्याख्या

शौच के स्थान में जिन्न एवं शैतान उपस्थि रहते हैं और इस प्रतीक्षा में बैठे रहते हैं कि इन्सान को कष्ट दे सकें और उसके अंदर बिगाड़ पैदा कर सकें। क्योंकि यह ऐसा स्थान है, जहाँ शरीर के गुप्त अंगों को खोला जाता है और उसमें अल्लाह का नाम भी नहीं लिया जाता। अतः जब कोई मुसलमान शौच के स्थान में पहुँचे, तो यह दुआ पढ़े : "أعوذُ باللهِ مِنَ الخُبُثِ والخَبَائث" यानी मैं तमाम शैतानों, चाहे वह पुरुष हों या स्त्री, की बुराई से अल्लाह की शरण एवं रक्षा में आता हूँ।

HadeethEnc.com #10571

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इस पेज पर “शौचालय में प्रवेश करने और उससे बाहर निकलने के अज़कार” से जुड़ी कितनी हदीसें हैं?

1 हदीस; उसके साथ अरबी मूल पाठ, अनुवाद, रावी और हदीस का दर्जा दिया गया है।

हदीसें और उनका अनुवाद कहाँ से लिए गए हैं?

HadeethEnc.com (अनुवादित हदीसों का विश्वकोश) से। हर हदीस के साथ उसके मूल पेज का लिंक है।

क्या हदीस के पाठ में कोई बदलाव किया गया है?

नहीं। अरबी मूल पाठ, अनुवाद, रावी, हदीस का दर्जा और व्याख्या स्रोत से हूबहू कॉपी किए गए हैं।

स्रोत

  • HadeethEnc.com · HadeethEnc.com, अनुवादित हदीसों का विश्वकोश, अनुवाद संस्करण 1.59.0, 11 नव॰ 2026 को प्राप्त। अरबी मूल पाठ, अनुवाद, रावी, दर्जा और व्याख्या बिना किसी बदलाव के कॉपी किए गए हैं।