साबित-क़दमी की दुआएँ
क़ुरआन की आयतों से 3 दुआएँ · अरबी मूल पाठ और अनुवाद के साथ समीक्षा के इंतज़ार में
संक्षेप में
यहाँ “साबित-क़दमी की दुआएँ” विषय पर क़ुरआन की 3 दुआएँ हैं: सूरह Ali 'Imran 3:8, सूरह Al-Baqarah 2:250, और सूरह Al-Kahf 18:10। हर आयत पूरी दिखाई गई है: Tanzil से उस्मानी अरबी पाठ और QuranEnc से हिंदी अनुवाद, ताकि आप स्रोत सीधे जाँच सकें। यह चयन किसी आलिम की समीक्षा के इंतज़ार में है।
इस विषय की आयतें MuslimSuite टीम ने चुनी हैं; यह चयन किसी आलिम की समीक्षा के इंतज़ार में है। आयतों का पाठ और अनुवाद स्रोतों से हूबहू लिए गए हैं।
Ali 'Imran · आयत 8
رَبَّنَا لَا تُزِغْ قُلُوبَنَا بَعْدَ إِذْ هَدَيْتَنَا وَهَبْ لَنَا مِن لَّدُنكَ رَحْمَةً إِنَّكَ أَنتَ ٱلْوَهَّابُ
(तथा वे कहते हैं :) ऐ हमारे पालनहार! हमें हिदायत देने के बाद हमारे दिलों को टेढ़ा न कर, और हमें अपनी ओर से दया प्रदान कर। निःसंदेह तू ही बहुत बड़ा दाता है।
सूरह Ali 'Imran 3:8 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Baqarah · आयत 250
وَلَمَّا بَرَزُوا۟ لِجَالُوتَ وَجُنُودِهِۦ قَالُوا۟ رَبَّنَآ أَفْرِغْ عَلَيْنَا صَبْرًا وَثَبِّتْ أَقْدَامَنَا وَٱنصُرْنَا عَلَى ٱلْقَوْمِ ٱلْكَٰفِرِينَ
और जब वे जालूत और उसकी सेनाओं के सामने हुए, तो दुआ की : ऐ हमारे पालनहार! हमपर धैर्य उँडेल दे तथा हमारे पैरों को जमा दे और इन काफ़िरों के विरुद्ध हमारी सहायता कर।
सूरह Al-Baqarah 2:250 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Al-Kahf · आयत 10
إِذْ أَوَى ٱلْفِتْيَةُ إِلَى ٱلْكَهْفِ فَقَالُوا۟ رَبَّنَآ ءَاتِنَا مِن لَّدُنكَ رَحْمَةً وَهَيِّئْ لَنَا مِنْ أَمْرِنَا رَشَدًا
जब उन युवकों ने गुफा में शरण ली[4], तो उन्होंने कहा : ऐ हमारे पालनहार! हमें अपने पास से दया प्रदान कर और हमारे लिए हमारे मामले में मार्गदर्शन (सीधे रास्ते पर चलने) को आसान कर दे।
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[4] अर्थात नवयुवकों ने अपने ईमान की रक्षा के लिए गुफा में शरण ली। जिस गुफा के ऊपर आगे चलकर उनके नामों का स्मारक शिलालेख लगा दिया गया था। उल्लेखों से यह विदित होता है कि युवक ईसा अलैहिस्सलाम के अनुयायियों में से थे। और रोम के मुश्रिक राजा की प्रजा थे। जो एकेश्वरवादियों का शत्रु था। और उन्हें मूर्ति पूजा के लिए बाध्य करता था। इसलिए वे अपने ईमान की रक्षा के लिए जार्डन की गुफा में चले गए, जो नये शोध के अनुसार जार्डन की राजधानी से 8 की◦ मी◦ दूर (रजीब) में अवशेषज्ञों को मिली है। जिस गुफा के ऊपर सात स्तंभों की मस्जिद के खँडहर और गुफा के भीतर आठ समाधियाँ तथा उत्तरी दीवार पर पुरानी यूनानी लिपि में एक शिलालेख मिला है और उसपर किसी जीव का चित्र भी है। जो कुत्ते का चित्र बताया जाता है और यह 'रजीब' ही 'रक़ीम' का बदला हुआ रूप है। (देखिए : भाष्य दावतुल क़ुरआन : 2/983)
सूरह Al-Kahf 18:10 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
“साबित-क़दमी की दुआएँ” क़ुरआन की किस सूरह और आयत में हैं?
इस पेज पर क़ुरआन से 3 दुआएँ हैं: सूरह Ali 'Imran 3:8, सूरह Al-Baqarah 2:250, और सूरह Al-Kahf 18:10।
अरबी मूल पाठ और अनुवाद कहाँ से लिए गए हैं?
अरबी मूल पाठ Tanzil का उस्मानी लिपि वाला पाठ है। अनुवाद: Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)। दोनों को प्रकाशित रूप में हूबहू दिखाया गया है।
क्या दुआओं के इस चयन की समीक्षा हो चुकी है?
अभी नहीं। आयतें MuslimSuite टीम ने चुनी हैं और यह चयन किसी आलिम की समीक्षा के इंतज़ार में है; आयतों और उनके अनुवाद में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
स्रोत
-
अरबी मूल पाठ · Tanzil Project (tanzil.net), उस्मानी लिपि का पाठ, संस्करण 1.1, CC BY 3.0, बिना बदलाव के कॉपी किया गया
-
अनुवाद · Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com v1.1.5