मुख्य सामग्री पर जाएँ
114

सूरह An-Nas

6 आयतें · मक्की · पारा 30 · पेज 604

سورة الناس

संक्षेप में

सूरह An-Nas क़ुरआन की 114वीं सूरह है; यह मक्की है और इसमें 6 आयतें हैं। इसकी शुरुआत पारा 30 में, मदीना मुसहफ़ के पेज 604 से होती है। नुज़ूल के क्रम में यह 21वीं सूरह है। अरबी पाठ: Tanzil की उस्मानी लिपि। अनुवाद: Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)।

अपडेट
मूल पाठ
उस्मानी लिपि (Tanzil)
अनुवाद
Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
3 / 5

क़ुरआन के किसी भी पेज पर विज्ञापन नहीं है।

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

114:1

An-Nas · आयत 1

قُلْ أَعُوذُ بِرَبِّ ٱلنَّاسِ

(ऐ नबी!) कह दीजिए : मैं शरण लेता हूँ लोगों के पालनहार की।

सूरह An-Nas 114:1 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

114:2

An-Nas · आयत 2

مَلِكِ ٱلنَّاسِ

लोगों के बादशाह की।

सूरह An-Nas 114:2 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

114:3

An-Nas · आयत 3

إِلَٰهِ ٱلنَّاسِ

लोगों के सत्य पूज्य की।[1]

अनुवादक की टिप्पणियाँ

[1] (1-3) यहाँ अल्लाह को उसके तीन गुणों के साथ याद करके उसकी शरण लेने की शिक्षा दी गई है। एक उसका सब मानवजाति का पालनहार और स्वामी होना। दूसरे उसका सभी इनसानों का अधिपति और शासक होना। तीसरे उसका इनसानों का सत्य पूज्य होना। भावार्थ यह है कि (मैं) उस अल्लाह की शरण माँगता हूँ जो इनसानों का पालनहार, शासक और पूज्य होने के कारण उनपर पूरा नियंत्रण और अधिकार रखता है। जो वास्तव में, उस बुराई से इनसानों को बचा सकता है, जिससे वे स्वयं बचने और दूसरों को बचाने में अक्षम हैं, उसके सिवा कोई है भी नहीं जो शरण दे सकता हो।

सूरह An-Nas 114:3 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

114:4

An-Nas · आयत 4

مِن شَرِّ ٱلْوَسْوَاسِ ٱلْخَنَّاسِ

वसवसा डालने वाले, पीछे हट जाने वाले की बुराई से।

सूरह An-Nas 114:4 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

114:5

An-Nas · आयत 5

ٱلَّذِى يُوَسْوِسُ فِى صُدُورِ ٱلنَّاسِ

जो लोगों के दिलों में वसवसे डालता है।

सूरह An-Nas 114:5 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

114:6

An-Nas · आयत 6

مِنَ ٱلْجِنَّةِ وَٱلنَّاسِ

जिन्नों और इनसानों में से।[2]

अनुवादक की टिप्पणियाँ

[2] (4-6) आयत संख्या 4 में 'वसवास' शब्द का प्रयोग हुआ है। जिसका अर्थ है दिलों में ऐसी बुरी बातें डाल देना कि जिसके दिल में डाली जा रही हों उसे उसका ज्ञान भी न हो। और इसी प्रकार आयत संख्या 4 में 'ख़न्नास' का शब्द प्रयोग हुआ है। जिसका अर्थ है सुकड़ जाना, छुप जाना, पीछे हट जाना, धीरे-धीरे किसी को बुराई के लिए तैयार करना आदि। अर्थात दिलों में भ्रम डालने वाला, और सत्य के विरुद्ध मन में बुरी भावनाएँ उत्पन्न करने वाला। चाहे वह जिन्नों में से हो, अथवा मनुष्यों में से हो। इन सब की बुराइयों से हम अल्लाह की शरण लेते हैं, जो हमारा स्वामी और सच्चा पूज्य है।

सूरह An-Nas 114:6 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सूरह An-Nas में कितनी आयतें हैं?

6 आयतें। An-Nas क़ुरआन की 114वीं सूरह है, और यह मक्की है।

सूरह An-Nas किस पारे में है?

पारा 30। इसकी पहली आयत मदीना मुसहफ़ के पेज 604 पर है।

अरबी मूल पाठ और अनुवाद कहाँ से लिए गए हैं?

अरबी मूल पाठ Tanzil का उस्मानी लिपि वाला पाठ (संस्करण 1.1) है। अनुवाद: Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)। दोनों को प्रकाशित रूप में, बिना किसी बदलाव के दिखाया गया है।

पाठ के स्रोत

  • अरबी मूल पाठ · Tanzil Project (tanzil.net), उस्मानी लिपि का पाठ, संस्करण 1.1, CC BY 3.0, बिना बदलाव के कॉपी किया गया

  • अनुवाद · Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com v1.1.5

  • पारे और पेज · Tanzil Quran Metadata 1.0 (मदीना मुसहफ़, 604 पेज), CC BY 3.0