सूरह Ash-Sharh
8 आयतें · मक्की · पारा 30 · पेज 596
سورة الشرح
संक्षेप में
सूरह Ash-Sharh क़ुरआन की 94वीं सूरह है; यह मक्की है और इसमें 8 आयतें हैं। इसकी शुरुआत पारा 30 में, मदीना मुसहफ़ के पेज 596 से होती है। नुज़ूल के क्रम में यह 12वीं सूरह है। अरबी पाठ: Tanzil की उस्मानी लिपि। अनुवाद: Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)।
क़ुरआन के किसी भी पेज पर विज्ञापन नहीं है।
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
Ash-Sharh · आयत 1
أَلَمْ نَشْرَحْ لَكَ صَدْرَكَ
(ऐ नबी!) क्या हमने तुम्हारे लिए तुम्हारा सीना नहीं खोल दिया?
सूरह Ash-Sharh 94:1 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Ash-Sharh · आयत 2
وَوَضَعْنَا عَنكَ وِزْرَكَ
और हमने आपसे आपका बोझ उतार दिया।
सूरह Ash-Sharh 94:2 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Ash-Sharh · आयत 3
ٱلَّذِىٓ أَنقَضَ ظَهْرَكَ
जिसने आपकी कमर तोड़ दी थी।
सूरह Ash-Sharh 94:3 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Ash-Sharh · आयत 4
وَرَفَعْنَا لَكَ ذِكْرَكَ
और हमने आपके लिए आपका ज़िक्र ऊँचा कर दिया।[1]
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[1] (1-4) इनका भावार्थ यह है कि हमने आपपर तीन ऐसे उपकार किए हैं जिनके होते आपको निराश होने की आवश्यक्ता नहीं। एक यह कि आपके सीने को खोल दिया, अर्थात आपमें स्थितियों का सामना करने का साहस पैदा कर दिया। दूसरा यह कि नबी होने से पहले जो आपके दिल में अपनी जाति की मूर्तिपूजा और सामाजिक अन्याय को देखकर चिंता और शोक का बोझ था जिसके कारण आप दुःखित रहा करते थे। इस्लाम का सत्य मार्ग दिखाकर उस बोझ को उतार दिया। क्योंकि यही चिंता आपकी कमर तोड़ रही थी। और तीसरा विशेष उपकार यह कि आपका नाम ऊँचा कर दिया। जिससे अधिक तो क्या आपके बराबर भी किसी का नाम इस संसार में नहीं लिया जा रहा है। यह भविष्यवाणी क़ुरआन शरीफ़ ने उस समय की जब एव व्यक्ति का विरोध उसकी पूरी जाति और समाज तथा उसका परिवार तक कर रहा था। और यह सोचा भी नहीं जा सकता था कि वह इतना बड़ा विश्व-विख्यात व्यक्ति हो सकता है। परंतु समस्त मानव संसार क़ुरआन की इस भविष्यवाणी के सत्य होने का साक्षी है। और इस संसार का कोई क्षण ऐसा नहीं गुज़रता जब इस संसार के किसी देश और क्षेत्र में अज़ानों में "अश्हदु अन्न मुह़म्मदर्-रसूलुल्लाह" की आवाज़ न गूँज रही हो। इसके सिवा भी पूरे विश्व में जितना आपका नाम लिया जा रहा है और जितना क़ुरआन का अध्ययन किया जा रहा है वह किसी व्यक्ति और किसी धर्म पुस्तक को प्राप्त नहीं, और यही अंतिम नबी और क़ुरआन के सत्य होने का साक्ष्य है। जिसपर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।
सूरह Ash-Sharh 94:4 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Ash-Sharh · आयत 5
فَإِنَّ مَعَ ٱلْعُسْرِ يُسْرًا
निःसंदेह हर कठिनाई के साथ एक आसानी है।
सूरह Ash-Sharh 94:5 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Ash-Sharh · आयत 6
إِنَّ مَعَ ٱلْعُسْرِ يُسْرًا
निःसंदेह (उस) कठिनाई के साथ एक (और) आसानी है।[2]
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[2] (5-6) इन आयतों में विश्व का पालनहार अपने बंदे (मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) को विश्वास दिला रहा है कि उलझनों का यह समय देर तक नहीं रहेगा। इसी के साथ सरलता तथा सुविधा का समय भी लगा आ रहा है। अर्थात आपका आगामी युग, बीते युग से उत्तम होगा, जैसा कि "सूरतुज़-ज़ुह़ा" में कहा गया है।
सूरह Ash-Sharh 94:6 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Ash-Sharh · आयत 7
فَإِذَا فَرَغْتَ فَٱنصَبْ
अतः, जब आप फ़ारिग़ हो जाएँ, तो परिश्रम करें।
सूरह Ash-Sharh 94:7 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
Ash-Sharh · आयत 8
وَإِلَىٰ رَبِّكَ فَٱرْغَب
और अपने पालनहार की ओर अपना ध्यान लगाएँ।[3]
अनुवादक की टिप्पणियाँ
[3] (7-8) इन अंतिम आयतों में आपको निर्देश दिया गया है कि जब अवसर मिले, तो अल्लाह की उपासना में लग जाओ, और उसी में ध्यान मग्न हो जाओ, यही सफलता का मार्ग है।
सूरह Ash-Sharh 94:8 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सूरह Ash-Sharh में कितनी आयतें हैं?
8 आयतें। Ash-Sharh क़ुरआन की 94वीं सूरह है, और यह मक्की है।
सूरह Ash-Sharh किस पारे में है?
पारा 30। इसकी पहली आयत मदीना मुसहफ़ के पेज 596 पर है।
अरबी मूल पाठ और अनुवाद कहाँ से लिए गए हैं?
अरबी मूल पाठ Tanzil का उस्मानी लिपि वाला पाठ (संस्करण 1.1) है। अनुवाद: Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)। दोनों को प्रकाशित रूप में, बिना किसी बदलाव के दिखाया गया है।
पाठ के स्रोत
-
अरबी मूल पाठ · Tanzil Project (tanzil.net), उस्मानी लिपि का पाठ, संस्करण 1.1, CC BY 3.0, बिना बदलाव के कॉपी किया गया
-
अनुवाद · Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com v1.1.5
-
पारे और पेज · Tanzil Quran Metadata 1.0 (मदीना मुसहफ़, 604 पेज), CC BY 3.0