मुख्य सामग्री पर जाएँ
106

सूरह Quraysh

4 आयतें · मक्की · पारा 30 · पेज 602

سورة قريش

संक्षेप में

सूरह Quraysh क़ुरआन की 106वीं सूरह है; यह मक्की है और इसमें 4 आयतें हैं। इसकी शुरुआत पारा 30 में, मदीना मुसहफ़ के पेज 602 से होती है। नुज़ूल के क्रम में यह 29वीं सूरह है। अरबी पाठ: Tanzil की उस्मानी लिपि। अनुवाद: Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)।

अपडेट
मूल पाठ
उस्मानी लिपि (Tanzil)
अनुवाद
Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)
3 / 5

क़ुरआन के किसी भी पेज पर विज्ञापन नहीं है।

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

106:1

Quraysh · आयत 1

لِإِيلَٰفِ قُرَيْشٍ

क़ुरैश को मानूस कर देने के कारण।

सूरह Quraysh 106:1 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

106:2

Quraysh · आयत 2

إِۦلَٰفِهِمْ رِحْلَةَ ٱلشِّتَآءِ وَٱلصَّيْفِ

उन्हें जाड़े तथा गर्मी की यात्रा से मानूस कर देने के कारण।[1]

अनुवादक की टिप्पणियाँ

[1] (1-2) गर्मी और जाड़े की यात्रा से अभिप्राय गर्मी के समय क़ुरैश की व्यपारिक यात्रा है, जो शाम और फ़लस्तीन की ओर होती थी। और जाड़े के समय वे दक्षिण अरब की यात्रा करते थे, जो गर्म क्षेत्र है।

सूरह Quraysh 106:2 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

106:3

Quraysh · आयत 3

فَلْيَعْبُدُوا۟ رَبَّ هَٰذَا ٱلْبَيْتِ

अतः उन्हें चाहिए कि इस घर (काबा) के मालिक की इबादत करें।[2]

अनुवादक की टिप्पणियाँ

[2] इस घर से अभिप्राय काबा है। अर्थ यह है कि यह सुविधा उन्हें इसी घर के कारण प्राप्त हुई। और वह स्वयं यह मानते हैं कि 360 मूर्तियाँ उनकी रब नहीं हैं, जिनकी वे पूजा कर रहे हैं। उनका रब (पालनहार) वही है, जिसने उनको अबरहा के आक्रमण से बचाया। और उस युग में जब अरब की प्रत्येक दिशा में अशांति का राज्य था मात्र इसी घर के कारण इस नगर में शांति है। और तुम इसी घर के निवासी होने के कारण निश्चिंत होकर व्यापारिक यात्राएँ कर रहे हो, और सुख-सुविधा के साथ रहते हो। क्योंकि काबे के प्रबंधक और सेवक होने के कारण ही लोग क़ुरैश का आदर करते थे। तो उन्हें स्मरण कराया जा रहा है कि फिर तुम्हारा कर्तव्य है कि केवल उसी की उपासना करो।

सूरह Quraysh 106:3 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

106:4

Quraysh · आयत 4

ٱلَّذِىٓ أَطْعَمَهُم مِّن جُوعٍ وَءَامَنَهُم مِّنْ خَوْفٍۭ

जिसने उन्हें भूख में खिलाया तथा उन्हें भय से सुरक्षित किया।

सूरह Quraysh 106:4 · Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सूरह Quraysh में कितनी आयतें हैं?

4 आयतें। Quraysh क़ुरआन की 106वीं सूरह है, और यह मक्की है।

सूरह Quraysh किस पारे में है?

पारा 30। इसकी पहली आयत मदीना मुसहफ़ के पेज 602 पर है।

अरबी मूल पाठ और अनुवाद कहाँ से लिए गए हैं?

अरबी मूल पाठ Tanzil का उस्मानी लिपि वाला पाठ (संस्करण 1.1) है। अनुवाद: Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc v1.1.5)। दोनों को प्रकाशित रूप में, बिना किसी बदलाव के दिखाया गया है।

पाठ के स्रोत

  • अरबी मूल पाठ · Tanzil Project (tanzil.net), उस्मानी लिपि का पाठ, संस्करण 1.1, CC BY 3.0, बिना बदलाव के कॉपी किया गया

  • अनुवाद · Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com v1.1.5

  • पारे और पेज · Tanzil Quran Metadata 1.0 (मदीना मुसहफ़, 604 पेज), CC BY 3.0